पंजाब में नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, सिद्धू ने अध्यक्ष के तौर पर राहुल की पहली जीत बताया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2017 10:07 PM

विज्ञापन

चंडीगढ़ : पंजाब के अमृतसर, जालंधर और पटियाला नगर निगमों पर राज्य में सत्तारुढ़ कांग्रेस ने कब्जा कर लिया वहीं विपक्षी अकाली दल-भाजपा ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया. इस जीत से उत्‍साहित कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने इसे कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी की पहली जीत बताया. रविवार शाम […]

विज्ञापन

चंडीगढ़ : पंजाब के अमृतसर, जालंधर और पटियाला नगर निगमों पर राज्य में सत्तारुढ़ कांग्रेस ने कब्जा कर लिया वहीं विपक्षी अकाली दल-भाजपा ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया. इस जीत से उत्‍साहित कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने इसे कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी की पहली जीत बताया.

रविवार शाम तक आये नतीजों में कांग्रेस ने तीनों महत्वपूर्ण निगमों के वार्डों में जबरदस्त जीत हासिल की है. राज्य की अमरिंदर सिंह सरकार के लिए ये नतीजो उत्साह बढ़ाने वाले हैं. हालांकि विपक्षी गठबंधन ने पूरी तरह चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया और पटियाला नगर निगम चुनाव को रद्द करने की मांग की.

रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 29 नगरपालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए भी चुनाव संपन्न हुए. पटियाला में कांग्रेस ने 58 वार्डों में जीत दर्ज की वहीं विपक्ष खाता भी नहीं खोल पाया. जालंधर में कांग्रेस के खाते में 66 वार्ड आये और भाजपा को आठ और अकाली दल को चार वार्डों में जीत मिली.

अमृतसर में कांग्रेस ने 69 सीटों पर जीत हासिल की तो 12 वार्ड अकाली दल-भाजपा गठबंधन के खाते में चले गये. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने चुनाव परिणाम पर खुशी जताते हुए कहा कि यह कांग्रेस की नीतियों के प्रति लोगों के समर्थन और विपक्ष के दुष्प्रचार की हार को दर्शाता है. आम आदमी पार्टी ने भी भाजपा की तरह सत्तारुढ़ कांग्रेस द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola