दुल्हन ने की पुलिस में शिकायत, बदली सोच- बना शौचालय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2017 6:54 PM
हरदा (मप्र) : मध्यप्रदेश के हरदा में एक बहू ने घर में शौचालय बनवाने की मांग को लेकर पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने समझाने के बाद सास-ससुर ने घर में बहू को नया शौचालय बनवाकर विवाद का पटाक्षेप किया. थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी ने बताया कि जिला अस्पताल के पीछे रहने वाले 17 […]
हरदा (मप्र) : मध्यप्रदेश के हरदा में एक बहू ने घर में शौचालय बनवाने की मांग को लेकर पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने समझाने के बाद सास-ससुर ने घर में बहू को नया शौचालय बनवाकर विवाद का पटाक्षेप किया. थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी ने बताया कि जिला अस्पताल के पीछे रहने वाले 17 सदस्यीय परिवार के लड़के से दो साल पहले निकाह कर आयी बहू अंजुम को शौचालय की समस्या से परेशान होना पड़ा.
बड़े परिवार में केवल एक शौचालय के कारण आये दिन विवाद होने लगे. उन्होंने बताया कि विवाद बढ़ने पर अंजुम ने घर में एक और नया शौचालय बनाने की मांग की. घर के बड़े नाराज हो गए और झगड़ा बढ़ गया. इसके बाद बहू ने नाराज होकर पुलिस थाने में अपने पति को छोड़ बाकी सभी घरवालों की खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










