ePaper

महबूबा लगातार छठी बार पीडीपी की अध्यक्ष निर्वाचित

Updated at : 02 Dec 2017 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
महबूबा लगातार छठी बार पीडीपी की अध्यक्ष निर्वाचित

जम्मू: जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को राज्य में सत्तारुढ जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी का लगातार छठी बार अध्यक्ष चुना गया है. महबूबा का इस पद पर चयन अगले तीन साल के लिए हुआ है. पार्टी नेताओं ने बताया कि लगातार छठी बार अध्यक्ष पद के लिए महबूबा का चयन एकमत से हुआ […]

विज्ञापन

जम्मू: जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को राज्य में सत्तारुढ जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी का लगातार छठी बार अध्यक्ष चुना गया है. महबूबा का इस पद पर चयन अगले तीन साल के लिए हुआ है.

पार्टी नेताओं ने बताया कि लगातार छठी बार अध्यक्ष पद के लिए महबूबा का चयन एकमत से हुआ है.

महबूबा ने पार्टी नेताओं का अध्यक्ष के तौर पर उनमें भरोसा जताने के लिए धन्यवाद किया.

मुख्यमंत्री ने ट्वीटर पर लिखा , जम्मू कश्मीर में विकास, समग्रता और साझा दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए बिना थके काम करुंगी. अध्यक्ष के चयन के लिए पार्टी नेताओं की मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर आज यहां एक बैठक हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola