शर्मनाक : छठी और सातवीं की 88 छात्राओं को शिक्षकों ने सजा के नाम पर किया कपड़े उतारने के लिए मजबूर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2017 11:25 AM
इटानगर : अरुणाचल प्रदेश में एक गर्ल्स स्कूल की 88 छात्राओं को तीन शिक्षकों ने सजा के तौर पर कथित तौर पर अपने कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया. दरअसल, इन छात्राओं ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ कथित तौर पर अश्लील शब्द लिखे थे. पुलिस ने बताया कि पापुम पारे जिला में तनी हप्पा (न्यू सागली) […]
इटानगर : अरुणाचल प्रदेश में एक गर्ल्स स्कूल की 88 छात्राओं को तीन शिक्षकों ने सजा के तौर पर कथित तौर पर अपने कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया. दरअसल, इन छात्राओं ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ कथित तौर पर अश्लील शब्द लिखे थे. पुलिस ने बताया कि पापुम पारे जिला में तनी हप्पा (न्यू सागली) स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छठी और सातवीं कक्षा की 88 छात्राओं को 23 नवंबर को इस सजा का सामना करना पड़ा. हालांकि, यह मामला 27 नवंबर को प्रकाश में आया, जब पीड़िताओं ने ऑल सागली स्टूडेंट्स यूनियन से संपर्क किया, जिसने फिर स्थानीय पुलिस के पास एक प्राथमिकी दर्ज कराई.
शर्मनाक : प्रेमी के साथ गयी महिला, तो पिता,भाई और दो रिश्तेदार ने किया रेप
शिकायत के मुताबिक दो सहायक शिक्षकों और एक जूनियर शिक्षक ने 88 छात्राओं को अन्य छात्राओं के सामने अपने कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया. दरअसल, इन छात्राओं के पास से कागज मिला था जिस पर प्रधानाध्यापक और एक छात्रा के खिलाफ अश्लील शब्द लिखे थे. जिले के पुलिस अधीक्षक तुम्मे अमो ने छात्र संगठन (एएसएसयू) द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराये जाने की आज पुष्टि की.
उन्होंने बताया कि मामला यहां महिला पुलिस थाना को सौंप दिया गया है. महिला थाने की प्रभारी ने बताया कि पीड़िताओं और उनके माता पिता के साथ साथ शिक्षकों से पूछताछ की जाएगी. अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस घटना की निंदा की और कहा कि शिक्षकों की ऐसी जघन्य हरकत छात्राओं को प्रभावित कर सकते हैं. इसने एक बयान में कहा कि किसी बच्चे की गरिमा से छेड़छाड़ करना कानून और संविधान के खिलाफ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










