ePaper

गुजरात चुनाव : ''आप'' ने नौ और सीटों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

Updated at : 16 Nov 2017 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
गुजरात चुनाव : ''आप'' ने नौ और सीटों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

अहमदाबाद : आप ने आगामी गुजरात चुनाव में नौ विधानसभा सीटों के लिए गुरुवारको अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की. आप ने इससे पहले करीब एक महीने पहले 11 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी. इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी ने राज्य की कुल 182 विधानसभा सीटों में से […]

विज्ञापन

अहमदाबाद : आप ने आगामी गुजरात चुनाव में नौ विधानसभा सीटों के लिए गुरुवारको अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की. आप ने इससे पहले करीब एक महीने पहले 11 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी. इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी ने राज्य की कुल 182 विधानसभा सीटों में से 20 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. गुजरात में विधनासभा चुनाव दो चरणों में नौ और 14 दिसंबर को होना है. परिणाम की घोषणा 18 दिसंबर को होगी.

आप के प्रवक्ता हर्षिल नायक ने कहा कि दूसरी सूची के तहत आप ने गांधीनगर (उत्तर), बोटाद, कातरगाम, राजकोट (पूर्व), सूरत (पूर्व), कारंज, पालनपुर, गांधीधाम और जामनगर (ग्रामीण) सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. इनमें से तीन सीटें राजकोट (पूर्व), पालनपुर और जामनगर (ग्रामीण) से वर्तमान में कांग्रेस के उम्मीदवार हैं, जबकि बाकी छह सीटें भाजपा के पास हैं. इन सीटों से जिन उम्मीदवारों के नामों को मंजूर किया गया वे हैं गुनवंत पटेल (गांधीनगर उत्तर), जीलूभाई भावलिया (बोटाद), नागजीभाई अंबालिया (कातरगाम), अजित लोकहिल (राजकोट पूर्व), सलीम मुल्तानी (सूरत पूर्व), जिग्नेश मेहता (कारंज), रमेश नभानी (पालनपुर), गोविंद दनिचा (गांधीधाम) और परेश भंदेरी नायक (जामनगर ग्रामीण) ने कहा कि आप ने बापूनगर विधानसभा सीट के लिए अपना उम्मीदवार उसके खिलाफ शिकायतें मिलने के बाद बदल दिया है. उन्होंने कहा कि अनिल वर्मा पहले बापूनगर से पार्टी के उम्मीदवार थे उन्हें अमजद पठान से बदल दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola