पीएम मोदी और शेख हसीना ने बंधन एक्सप्रेस को दिखायी हरी झंडी, जानें ट्रेन की टाइमिंग

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बंधन एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायी. इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल थीं. बंधन एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल के कोलकाता और बांग्लादेश के औद्योगिक शहर खुलना के बीच प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बंधन एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायी. इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल थीं. बंधन एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल के कोलकाता और बांग्लादेश के औद्योगिक शहर खुलना के बीच प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी. यात्री 16 नवंबर से इस क्रास कंटरी सेवा का लाभ उठा सकेंगे. ट्रेन दिन में 11 बजे कोलकाता से रवाना होगी और 4:30 घंटे के सफर के बाद खुलना पहुंचेगी.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकास और सम्पर्क दोनों एक साथ जुडे हुए हैं और हम दोनों देशों के बीच जो सदियों पुराने एतिहासिक संबंध हैं, विशेष रुप से पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के लोगों के बीच, उन्हें मजबूत करने की दिशा में आज हमने कुछ और कदम उठाए हैं. खासकर पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के लोगों के बीच आवाजाही और संपर्क बेहतर होंगा.

उन्होंने कहा कि आज हमने दो रेल पुलों का भी उद्घाटन किया है. लगभग दस करोड डालर की लागत से बने ये पुल बांग्लादेश के रेल सम्पर्कों को मजबूत करने में सहायक होंगे. बांग्लादेश के विकास कार्यों में विश्वस्त साझेदार होना भारत के लिए गर्व का विषय है. कार्यक्रम में दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी जुडी हुई थीं.

मोदी ने कहा कि कुछ समय पहले हमने दक्षिण एशिया उपग्रह के प्रक्षेपण के समय इसी प्रकार वीडियो कांफ्रेंसिंग की थी. पिछले वर्ष हमने मिलकर पेट्रापोल आईसीपी का उद्घाटन भी इसी प्रकार किया था. आज हमारी कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन हमने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया. उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बीच मैत्री एक्सप्रेस ट्रेन पहले से ही चल रही है. अब बंधन एक्सप्रेस के शुरू होने से दोनों देशों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी. उन्होंने कहा कि वह समझते हैं कि मेरा शुरू से ही मानना रहा है कि पड़ोसी देशों के नेताओं के बीच सही मायने में पडोसियों जैसे संबंध होने चाहिए. जब मन किया तो बात होनी चाहिए, यात्रा होनी चाहिए. इस सबमें हमें प्रोटोकाल के बंधन में नहीं रहना चाहिए.

उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय यात्री टर्मिनस के उद्घाटन से कोलकाता-ढाका मैत्री एक्सप्रेस और आज शुरू हुई कोलकाता-खुलना बंधन एक्सप्रेस के यात्रियों को काफी सुविधा होगी. इससे उन्हें कस्टम और आव्रजन में आसानी होगी, बल्कि उनकी यात्रा के समय में भी 3 घंटे की बचत होगी. मोदी ने कहा कि मैत्री और बंधन, इन दोनों रेल सुविधाओं के नाम भी हमारे साझा दृष्टिकोण के अनुरुप हैं. जब भी हम कनेक्टिविटी की बात करते हैं, तो मुझे हमेशा आपके ध्यान में 1965 से पहले की कनेक्टिविटी को बहाल करने के दृष्टि का खयाल आता है. मुझे बहुत खुशी है कि हम इस दिशा में कदम-दर-कदम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि हमारे 8 अरब डालर की रियायती वित्तीय मदद की प्रतिबद्धता से जुडी परियोजनाओं पर अच्छी प्रगति हो रही है. विकास और कनेक्टिविटी दोनों एक साथ जुडे हुए हैं, और हम दोनों देशों के बीच जो सदियों पुराने एतिहासिक सम्पर्क हैं, विशेष रुप से पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के लोगों के बीच, उन्हें मजबूत करने की दिशा में आज हमने कुछ और कदम उठाये हैं. मोदी ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि जैसे-जैसे हम अपने संबंध बढाएंगे और लोगों के बीच रिश्ते मजबूत करेंगे, वैसे वैसे हम विकास और समृद्धि के नए आसमान भी छूएंगे.

प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी का आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले दोनों देशों में दीपावली, दुर्गा पूजा और काली पूजा के महोत्सव मनाए गये. मैं दोनों देशवासियों को इन त्योहारों की शुभकामनाएं देता हूं. उल्लेखनीय है कि इस सेवा का संचालन 177 किमी लंबे खुलना-कोलकाता रेल मार्ग पर होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola