गुजरात चुनावः पाटीदारों के आरक्षण पर कांग्रेस आज कर सकती है अंतिम फैसला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2017 8:29 AM
नयी दिल्लीः गुजरात में पाटीदारों को ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण देने के वादे के मुद्दे पर कांग्रेस सोमवार को अंतिम फैसला कर सकती है. यह जानकारी गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल ने दी. हार्दिक पटेल की अगुआई वाली पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) ने गुजरात विधानसभा चुनाव में पाटीदार समुदाय का समर्थन […]
नयी दिल्लीः गुजरात में पाटीदारों को ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण देने के वादे के मुद्दे पर कांग्रेस सोमवार को अंतिम फैसला कर सकती है. यह जानकारी गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल ने दी. हार्दिक पटेल की अगुआई वाली पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) ने गुजरात विधानसभा चुनाव में पाटीदार समुदाय का समर्थन कांग्रेस को देने के लिए शर्त रखी है कि पार्टी ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर पहले अपना रुख साफ करे.
इसे भी पढ़ेंः हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को पाटीदार आरक्षण पर स्टैंड स्पष्ट करने का दिया अल्टीमेटम
सिद्धार्थ पटेल ने गुजरात हार्इकोर्ट के वकील बाबूभाई मंगूकिया के साथ रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जानेमाने वकील कपिल सिब्बल से मुलाकात की. सिब्बल से मुलाकात के बाद पटेल ने पत्रकारों को बताया कि पार्टी आलाकमान सोमवार को इस मुद्दे पर फैसला कर सकता है.
इस बीच, पाटीदार आंदोलन के मुखिया हार्दिक पटेल ने साफ कर दिया है कि वह अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन तभी करेंगे, जब पार्टी पाटीदारों को ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण देने को लेकर प्रतिबद्धता जाहिर करे. उन्होंने कांग्रेस की ओर से रुख साफ करने के लिए सात नवंबर की समय-सीमा तय की है.
उधर, हार्दिक पटेल के अल्टीमेटम के बाद कपिल सिब्बल ने कहा कि उन्होंने आरक्षण के बारे में अपनी राय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बता दी है. उन्होंने बताया कि मैंने विस्तार से संविधान पढ़ा है और पार्टी आलाकमान को आरक्षण के बारे में अपने नजरिये से अवगत करा दिया है.
गुजरात कांग्रेस के नेताओं से अपनी मुलाकात पर सिब्बल ने कहा कि उन्होंने कोटा के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की. बहरहाल, इस मुद्दे पर अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान की ओर से किया जायेगा. मैं अभी पटेलों को आरक्षण के मुद्दे के बारे में कुछ नहीं कह सकता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










