डेढ़ साल की बच्ची से 33 साल के आदमी ने किया रेप, महिला अधिकार कार्यकर्ता ने कहा, कोई ऐसा कैसे कर सकता है?
Updated at : 03 Nov 2017 11:04 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के अमन विहार इलाके में एक सकते में डालने वाली घटना घटी है, जहां एक 33 साल के आदमी ने एक अबोध डेढ़ साल की बच्ची के साथ रेप किया है. आरोपी राकेश ने अपने दो बच्चों के सामने इस घटना को अंजाम दिया है. घटना बुधवार की है और आरोपी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली के अमन विहार इलाके में एक सकते में डालने वाली घटना घटी है, जहां एक 33 साल के आदमी ने एक अबोध डेढ़ साल की बच्ची के साथ रेप किया है. आरोपी राकेश ने अपने दो बच्चों के सामने इस घटना को अंजाम दिया है. घटना बुधवार की है और आरोपी की गिरफ्तारी कल गुरुवार को हुई है. आरोपी पीड़ित बच्ची का पड़ोसी है और वह बच्ची घटना के वक्त उसके बच्चों के साथ खेलने के लिए उसके घर गयी थी. आरोपी के बच्चों की उम्र चार साल और दो साल है.
‘लव जेहाद’ में आया नया मोड़ : जुड़वा बच्चों के साथ आेमान से भगाने पर अब नहीं जाना चाहती बिनोद के पास
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया कि घटना के वक्त आरोपी की पत्नी टैरेस में कुछ काम कर रही थी उसी वक्त उस आदमी ने अपने बच्चों के सामने उस बच्ची के साथ रेप किया. जब बच्ची अपने घर लौटी तो उसकी मां ने देखा कि बच्ची के गुप्तांग से रक्तस्राव हो रहा है. तब वह उसे लेकर अस्पताल गयी जहां बताया गया कि उसके साथ बलात्कार हुआ है.
बच्ची की मां एक तलाकशुदा महिला है और अपने मायके में रहती है. दिल्ली राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने घटना के बारे में ट्वीट किया है और बताया कि वे उससे मिलने संजय गांधी अस्पताल जा रही हैं.
घटना की निंदा करते हुए महिला अधिकार कार्यकर्ता सास्वती घोष ने कहा कि उस 33 साल के आदमी को कठोर सजा दी जानी चाहिए, जो डेढ़ साल की बच्ची के साथ रेप करता है. मीडिया से बात हुए सास्वती ने इस घटना को डराने वाली घटना करार देते हुए कहा कि मैं समझ नहीं पा रही कि कोई 33 साल का आदमी ऐसा करने की कैसे सोच सकता है. उन्होंने कहा कि अगर वह यह सोच रहा है कि उसे कुछ नहीं होगा तो वह गलतफहमी में है. कानून अपना काम करेगा और उसे कठोर सजा मिलेगी. मेरा तो यह कहना है कि उसे बेल मिलने के बाद भी समाज को बहिष्कार करना चाहिए.
रेलवे टेंडर घोटाला : ईडी ने तेजस्वी यादव को फिर भेजा समन, 13 को उपस्थित होने को कहा
केस दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के सेक्शन छह के तहत मामला दर्ज किया गया है. पीड़ित बच्ची का आपरेशन किया गया है, जिसमें लगभग एक घंटे का समय लगा है. डॉक्टरों का कहना है कि अब उसकी उसकी नियंत्रण में आ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




