व्यापमं घोटाला : CBI ने 490 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, सीएम शिवराज को बड़ी राहत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2017 9:50 PM
नयी दिल्ली : बहुचर्चित व्यापमं मामले में सीबीआई ने 490 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया और वस्तुत: वह आरोप खारिज कर दिया कि एक आरोपी से जब्त कंप्यूटर हार्डडिस्क में छेड़छाड़ की गयी है जिसमें कथित तौर पर सीएम अक्षरों का जिक्र था. सीबीआई के तथ्यों से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान […]
नयी दिल्ली : बहुचर्चित व्यापमं मामले में सीबीआई ने 490 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया और वस्तुत: वह आरोप खारिज कर दिया कि एक आरोपी से जब्त कंप्यूटर हार्डडिस्क में छेड़छाड़ की गयी है जिसमें कथित तौर पर सीएम अक्षरों का जिक्र था. सीबीआई के तथ्यों से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बड़ी राहत मिलेगी जो अगले साल विधानसभा चुनाव का सामना करेंगे.
विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष दाखिल अपने आरोपपत्र में एजेंसी ने कहा कि मध्य प्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल के एक अधिकारी नितिन महिंद्रा से बरामद हार्ड डिस्क ड्राइव के मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा कराए गए फारेंसिक विश्लेषण से स्पष्ट हुआ है कि उनमें कोई ऐसी फाइल नहीं स्टोर थी जिसमें सीएम अक्षर थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










