सरदार पटेल की जयंती पर ''रन फॉर यूनिटी'', मोदी बोले- नयी पीढ़ी को उनके नाम से परिचय नहीं कराया गया

नयी दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 142 वीं जयंती पर आज यहां हरी झंडी दिखा कर रन फॉर यूनिटी की शुरुआत की. मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम से शुरू हुई इस रन फॉर यूनिटी में कर्णम मल्लेश्वरी, दीपा करमाकर, सरदार सिंह और सुरेश रैना जैसी खेल जगत की प्रख्यात हस्तियों […]
नयी दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 142 वीं जयंती पर आज यहां हरी झंडी दिखा कर रन फॉर यूनिटी की शुरुआत की. मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम से शुरू हुई इस रन फॉर यूनिटी में कर्णम मल्लेश्वरी, दीपा करमाकर, सरदार सिंह और सुरेश रैना जैसी खेल जगत की प्रख्यात हस्तियों सहित बडी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. कुल 1.5 किमी की यह दौड इंडिया गेट तथा शाहजहां रोड के पास बने सी-हेग्सागन पर समाप्त हुई.इस मौके पर दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह पटेल चौक स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की.
We salute Sardar Patel on his Jayanti. His momentous service and monumental contribution to India can never be forgotten. pic.twitter.com/t9TFeii3IP
— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




