मंदिर में दीपक जलाने गये किशोर को केरोसिन डालकर जिंदा जलाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2017 12:50 PM
सम्भल (उत्तर प्रदेश) : सम्भल के गुन्नौर थाना क्षेत्र में मंदिर में दीपक जलाने गये 14 वर्षीय युवक पर तीन सगे भाइयों ने कथित रुप से केरोसिन का तेल छिडक कर आग लगा दी. युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर […]
सम्भल (उत्तर प्रदेश) : सम्भल के गुन्नौर थाना क्षेत्र में मंदिर में दीपक जलाने गये 14 वर्षीय युवक पर तीन सगे भाइयों ने कथित रुप से केरोसिन का तेल छिडक कर आग लगा दी. युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.
गुन्नौर के क्षेत्राधिकारी पुलिस सुदेश कुमार ने बताया कि दबतरा गांव निवासी रामप्रसाद ने आरोप लगाया है कि बुधवार शाम उनका पोता योगेंद्र गांव के मंदिर में पूजा करने और दीपक जलाने गया था. वहीं गांव के तीन सगे भाईयों छोटू, सुगरपाल और व धर्मपाल ने उसपर मिट्टी का तेल छिडक कर आग लगा दी. योगेंद्र को इलाज के लिए अलीगढ ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी.
उक्त मामले मे युवक के दादा रामप्रसाद की तहरीर पर तीनों भाईयों छोटू, सुगरपाल और धर्मपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










