ePaper

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

Updated at : 19 Oct 2017 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को दिवाली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सबकी समृद्धि की कामना की. राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है, सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं… जैसे हम इस उत्सव को अपने परिवार के साथ मनाते हैं हमें […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को दिवाली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सबकी समृद्धि की कामना की.

राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है, सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं… जैसे हम इस उत्सव को अपने परिवार के साथ मनाते हैं हमें दूसरों के प्रति संवेदना और पर्यावरण के प्रति सजगता को भी बढ़ावा देना चाहिये राष्ट्रपति कोविन्द…

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा है, दीपावली के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट किया, प्रकाश व खुशियों के महापर्व दीपावली में आपके जीवन में सुख ,शांति एवं समृद्धि आये… दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं…

IN PICS अयोध्या : हेलीकॉप्टर से उतरे भगवान राम, 1.87 लाख दीपों से सरयू तट रोशन

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर लोगों को दीपावली की शुभकामना दी… उन्होंने पोस्ट किया, दीपों का त्यौहार आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए ईश्वर से यही कामना करती हूं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं…

कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि Wishing everyone a very #HappyDiwali May this festival bring happiness to all. आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं….

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola