चुनाव आयोग राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं, गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान क्यों नहीं : जदयू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Oct 2017 6:01 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्र में सत्तारुढ भाजपा के सहयोगी दल जद यू ने चुनाव आयोग से हिमाचल प्रदेश के साथ ही गुजरात विधानसभा चुनाव का भी कार्यक्रम घोषित नहीं करने का कारण पूछा है. जदयू के महासचिव और पार्टी प्रवक्ता पवन वर्मा ने आज कहा कि आयोग को न सिर्फ निष्पक्ष होना चाहिए बल्कि निष्पक्ष […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : केंद्र में सत्तारुढ भाजपा के सहयोगी दल जद यू ने चुनाव आयोग से हिमाचल प्रदेश के साथ ही गुजरात विधानसभा चुनाव का भी कार्यक्रम घोषित नहीं करने का कारण पूछा है. जदयू के महासचिव और पार्टी प्रवक्ता पवन वर्मा ने आज कहा कि आयोग को न सिर्फ निष्पक्ष होना चाहिए बल्कि निष्पक्ष दिखना भी चाहिए. इसलिए आयोग को गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित नहीं करने का पुख्ता जवाब देना चाहिए.
वर्मा ने अपने ट्वीट संदेश में कहा चुनाव आयोग को न सिर्फ निष्पक्ष होना चाहिए बल्कि निष्पक्ष दिखना भी चाहिए. गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान क्यों नहीं किया गया. हमें इसका पुख्ता जवाब चाहिए. एक अन्य ट्वीट में वर्मा ने देश में बढ़ रही भुखमरी पर चिंता जाहिर करते हुये तीव्र आर्थिक विकास के दावों पर सवाल भी खडे किये. उन्होंने विश्व भूख सूचकांक में भारत के तेजी से नीचे गिरे ग्राफ का जिक्र करते हुए सवाल किया कि आखिरकार तीव्र आर्थिक विकास के लिए किये जा रहे काम से किसका लाभ हो रहा है.
आयोग पर सवाल उठाने के बारे में पूछे जाने पर वर्मा ने कहा कि उनके वक्तव्य को राजनीतिक बयान के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए क्योंकि चुनाव आयोग किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात का चुनाव कार्यक्रम घोषित किये जाने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसी वजह से उन्होंने आयोग से उसकी निष्पक्षता बरकरार रखने का अनुरोध किया है जिसके लिए हम सब आयोग का सम्मान करते हैं. इसलिये आयोग को गुजरात चुनाव कार्य्रकम घोषित नहीं करने का विश्वसनीय कारण जरुर बताना चाहिए.
वर्मा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने आयोग से यह सवाल निजी हैसियत से नहीं बल्कि बतौर पार्टी प्रवक्ता पूछा है. उन्होंने कहा कि यह सवाल किसी पार्टी या गठबंधन का नहीं बल्कि प्रत्येक राजनेता की अपेक्षा होती है कि आयोग निष्पक्ष भूमिका का निर्वाह करे. देश में भुखमरी बढने के सवाल पर वर्मा ने कहा कि न्यायपूर्ण आर्थिक विकास सुनिश्चित करना जदयू के दर्शन का मुख्य स्तंभ है और इस बात से पार्टी अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इत्तेफाक रखते हैं.
उन्होंने सवाल किया कि आखिर आर्थिक विकास की दिशा क्या है. वर्मा ने कहा कि जदयू केंद्र में सत्तारुढ राजग का हिस्सा जरूर है लेकिन यह एक विशिष्ट पहचान और विचारधारा वाली पार्टी भी है. उल्लेखनीय है कि भूख सूचकांक को निराधार और सच से दूर बताते हुए इसे खारिज कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




