#Honey_Preet कथा में रोज हो रहे नये-नये खुलासे, पुलिस से छुपने के लिए किये बड़े जतन

Published at :07 Oct 2017 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
#Honey_Preet कथा में रोज हो रहे नये-नये खुलासे, पुलिस से छुपने के लिए किये बड़े जतन

चंडीगढ़ः जेल में बंद बलात्कारी गुरमीत राम रहीम की जिस लव चार्जर हनीप्रीत इंसा को पकड़ने के लिए पंजाब-हरियाणा पुलिस के पसीने छूट गये थे, अब उसकी गिरफ्तारी के बाद कहानी आैर भी दिलचस्प तथा रहस्यमयी होती जा रही है. इस मामले को लेकर मीडिया में रोज नये-नये खुलासे सामने आ रहे हैं. पुलिस को […]

विज्ञापन

चंडीगढ़ः जेल में बंद बलात्कारी गुरमीत राम रहीम की जिस लव चार्जर हनीप्रीत इंसा को पकड़ने के लिए पंजाब-हरियाणा पुलिस के पसीने छूट गये थे, अब उसकी गिरफ्तारी के बाद कहानी आैर भी दिलचस्प तथा रहस्यमयी होती जा रही है. इस मामले को लेकर मीडिया में रोज नये-नये खुलासे सामने आ रहे हैं. पुलिस को 38 दिनों तक चकमा देकर उसकी पकड़ आैर नजरों से बचने के लिए हनीप्रीत ने बड़े जतन किये हैं.

इसे भी पढ़ेंः …तो इसलिए हनीप्रीत को जेल में साथ रखना चाहता है राम रहीम

हालांकि, राम रहीम की राजदार हनीप्रीत इंसा अब पुलिस की गिरफ्त में हैं, लेकिन उसे पकड़ने के लिए पंजाब-हरियाणा पुलिस समेत कई राज्यों की सुरक्षा एजेंसियों के पसीने छूट गये थे. खबरें यह भी आ रही हैं कि पिछले तीन अक्टूबर को सरेंडर करने से पहले 38 दिनों तक हनीप्रीत ने पुलिस से बचने के लिए 17 सिम कार्ड इस्तेमाल किये थे.

पुलिस ने हनीप्रीत को हिरासत में लेकर पंचकूला हिंसा में उसकी भूमिका की जांच शुरू कर दी है. पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि 38 दिन फरार रहने के दौरान हनीप्रीत ने तीन अंतरराष्ट्रीय सिम कार्ड समेत कुल 17 सिम का इस्तेमाल किया, ताकि पुलिस उसकी लोकेशन को ट्रैक न कर सके.

राम रहीम की संपत्ति की जांच के लिए हनीप्रीत को डेरा प्रमुख के ठिकानों पर भी ले जाया गया, जहां से पुलिस को हार्ड डिस्क भी बरामद हुई है, जिस में राम रहीम की 700 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति समेत हथियारों का डेटा दर्ज है. पुलिस हनीप्रीत से सिम कार्ड और विदेशों में संपर्क को लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन वह अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. हनीप्रीत कहना है कि उसका फोन कहीं खो गया था.

पंचकूला में राम रहीम की सजा के दिन हुई हिंसा में हनीप्रीत की भूमिक को लेकर भी सघन जांच की जा रही है. चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि उसके पास हिंसा भड़काने में हनीप्रीत की भूमिका को लेकर सबूत हैं. पंचकूला के पुलिस आयुक्त एएस चावला ने कहा कि हनीप्रीत पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रही है. साथ ही, वह पुलिस को पूछताछ में सहयोग भी नहीं कर रही है. पुलिस आयुक्त चावला ने साफ तौर पर कहा कि हालिया जांच में पाया गया कि हिंसा भड़काने में निश्चित तौर पर हनीप्रीत का हाथ रहा है.

25 अगस्त को पंचकूला की विशेष अदालत ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को रेप के मामले में 20 साल की सजा सुनायी थी. इसके बाद डेरा समर्थकों ने वहां हिंसा और आगजनी की, जिसमें 37 लोगों की जानें चली गयी थीं. हरियाणा पुलिस ने हिंसा भड़काने और राम रहीम को जेल से भगाने की साजिश में हनीप्रीत गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola