...और सुषमा ने नेपाल के प्रधानमंत्री को पानी पिलाया

नयी दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गुरुवार को एक बेहतरीन मेजबान की भूमिका में नजर आईं. नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जब संयुक्त प्रेस वार्ता कर रहे थे, उस वक्त देउबा को खांसी आ गई. देउबा को खांसते देखकर सुषमा ने तुरंत उन्हें एक गिलास पानी पीने को […]
नयी दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गुरुवार को एक बेहतरीन मेजबान की भूमिका में नजर आईं. नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जब संयुक्त प्रेस वार्ता कर रहे थे, उस वक्त देउबा को खांसी आ गई. देउबा को खांसते देखकर सुषमा ने तुरंत उन्हें एक गिलास पानी पीने को दिया.
स्थानीय हैदराबाद हाउस में व्यापक द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों प्रधानमंत्रियों ने मीडिया को संबोधित किया. जब देउबा अपना संबोधन खत्म करने वाले थे कि तभी वह खांसने लगे और उनकी आवाज में थोड़ी घरघराहट आ गई. देउबा को खांसते देख सामने की पंक्ति में बैठीं सुषमा ने अधिकारियों का इंतजार नहीं किया और खुद उठकर उनके पास गईं. उस वक्त देउबा पोडियम से अपना बयान पढ़ ही रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




