ePaper

सुषमा स्वराज के संसदीय क्षेत्र में लगे ''गुमशुदगी'' के पोस्टर

Updated at : 24 Aug 2017 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
सुषमा स्वराज के संसदीय क्षेत्र में लगे ''गुमशुदगी'' के पोस्टर

भोपाल : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संसदीय क्षेत्र विदिशा में ऐसे पोस्टर लगाये गये हैं, जिनमें लिखा गया है कि ‘गुमशुदा सांसद की तलाश है ‘ और उसके नीचे उनकी फोटो के साथ-साथ विदिशा की सांसद सुषमा स्वराज लिखा है. विदिशा शहर के नीमताल इलाके के व्यस्त मार्ग एवं विदिशा कलेक्टर कार्यालय के आसपास […]

विज्ञापन

भोपाल : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संसदीय क्षेत्र विदिशा में ऐसे पोस्टर लगाये गये हैं, जिनमें लिखा गया है कि ‘गुमशुदा सांसद की तलाश है ‘ और उसके नीचे उनकी फोटो के साथ-साथ विदिशा की सांसद सुषमा स्वराज लिखा है.

विदिशा शहर के नीमताल इलाके के व्यस्त मार्ग एवं विदिशा कलेक्टर कार्यालय के आसपास सहित कई स्थानों पर ऐसे पोस्टर लगे हैं. इन पोस्टरों में विदिशा संसदीय क्षेत्र की जनता की समस्याओं का जिक्र किया गया है. पोस्टर में सबसे नीचे लिखा है, ‘ ‘सूचनाकर्ता संपर्क करें आनंद प्रताप सिंह. इसमें सिंह की फोटो भी लगी है. इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्रों क्रमश: रायबरेली एवं अमेठी में ऐसे पोस्टर लगे थे.

…तो इसलिए भारत ने चीन से लिया है पंगा, पढ़ें सुषमा स्वराज ने सदन में क्या कहा

सुषमा तकरीबन एक साल से अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा में नहीं आई है. भाजपा के विदिशा जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी ने आज बताया, ‘कांग्रेस के स्थानीय नेता आनंद प्रताप सिंह ने यह पोस्टर लगाया है. यह उसने उस समय लगाये हैं, जब सुषमा स्वराज गुर्दे के प्रत्यारोपण के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रही है.
उन्होंने बताया कि सुषमा स्वराज पिछले सप्ताह ‘इंडिया-आसियान यूथ समिट ‘ के समापन समारोह में भाग लेने भोपाल आईं थीं और इस दौरान वह भोपाल में अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के लोगों से भी मिली थीं. इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये थे कि विदिशा संसदीय क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करें. हालांकि, सोनी ने यह स्वीकार किया कि सुषमा अपने संसदीय क्षेत्र में पिछले एक साल से अधिक समय ने नहीं आई हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola