अमित शाह ने चेन्नई दौरा टाला, जल्द हो सकता है केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार

नयी दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कल से शुरू होने वाले अपने तीन दिवसीय तमिलनाडु दौरे को टाल दिया है. ऐसी अटकलें है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल का फेरबदल (विस्तार) हो सकता है. इस बारे में पूछे जाने पर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि […]
नयी दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कल से शुरू होने वाले अपने तीन दिवसीय तमिलनाडु दौरे को टाल दिया है. ऐसी अटकलें है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल का फेरबदल (विस्तार) हो सकता है. इस बारे में पूछे जाने पर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि उन्होंने (शाह ने) अपनी यात्रा इसलिये स्थगित की क्योंकि आने वाले कुछ दिनों में कुछ महत्वपूर्ण घटनाक्रम की संभावना है. तमिलनाडु प्रदेश भाजपा इकाई की अध्यक्ष तमिलिसाई सौंदरराजन ने बताया कि शाह को दिल्ली में राजग के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करनी थी और कई अन्य महत्वपूर्ण बैठकों में भी उनकी उपस्थिति जरूरी थी. इसलिए यह दौरा स्थगित कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










