ePaper

गुजरात के कांग्रेस विधायकों ने सोनिया-राहुल से की मुलाकात

Updated at : 21 Aug 2017 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
गुजरात के कांग्रेस विधायकों ने सोनिया-राहुल से की मुलाकात

नयीदिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज गुजरात के पार्टी विधायकों ने मुलाकात की तथा सोनिया ने कहा कि उन्हें गुजरात को महात्मा गांधी की विचारधारा के अनुरूप बनाने के लिए मेहनत करनी चाहिए. गुजरात के 43 पार्टी विधायकों ने सोनिया से मुलाकात की. इस अवसर पर पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक […]

विज्ञापन

नयीदिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज गुजरात के पार्टी विधायकों ने मुलाकात की तथा सोनिया ने कहा कि उन्हें गुजरात को महात्मा गांधी की विचारधारा के अनुरूप बनाने के लिए मेहनत करनी चाहिए. गुजरात के 43 पार्टी विधायकों ने सोनिया से मुलाकात की. इस अवसर पर पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल एवं गुजरात प्रभारी अशोक गहलोत भी मौजूद थे.

कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने बताया कि राज्यसभा चुनाव में अहमद पटेल की जीत के बाद पार्टी विधायकों की सोनिया से यह पहली मुलाकात है. इस अवसर पर सोनिया ने पटेल को विजय दिलाने के लिए पार्टी विधायकों को बधाई दी.

गोहिल ने कहा, ‘ ‘सोनिया ने कांग्रेस विधायकों से कहा कि जब सिद्धांतों की लड़ाईलड़ी जाती है तो जनता का भी आशीर्वाद मिलता है. ‘ ‘ गुजरात के आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए सोनिया ने पार्टी विधायकों से कहा, ‘ ‘आप जिस एकजुटता के कारण अग्निपरीक्षा में पास हुए हैं, उसे बनाये रखें और आगे भी इसी तरह एकजुट रहकर कांग्रेस को विजयी बनायें. ‘ ‘ गोहिल ने बताया, ‘ ‘सोनिया ने कहा कि पार्टी का मकसद सत्ता हथियाना नहीं है. गुजरात की अपनी अस्मिता है. महत्मा गांधी की भूमि की एक प्रतिष्ठा है. भाजपा के 25 साल के शासन में यह अस्मिता दूषित हुई है. ‘ ‘ सोनिया ने पार्टी विधायकों से कहा कि गुजरात महात्मा गांधी की विचारधारा के अनुरूप बने, इसके लिए मेहनत की जानी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola