केंद्र सरकार ने ''ब्लू व्हेल'' गेम को लेकर सोशल मीडिया फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Aug 2017 8:37 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विधि एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अगर इंटरनेट आधारित सोशल मीडिया प्लेटफार्म घातक ‘ब्लू व्हेल’ चैलेंज गेम के लिंक को नहीं हटाते हैं तो सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी. इस गेम के प्रभाव में आकर देश में कई बच्चों ने खुदकुशी की है. प्रसाद ने कहा, लोग ब्लूव्हेल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विधि एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अगर इंटरनेट आधारित सोशल मीडिया प्लेटफार्म घातक ‘ब्लू व्हेल’ चैलेंज गेम के लिंक को नहीं हटाते हैं तो सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी. इस गेम के प्रभाव में आकर देश में कई बच्चों ने खुदकुशी की है.

प्रसाद ने कहा, लोग ब्लूव्हेल गेम के कारण खुदकुशी कर रहे हैं. हमें संबंधित विभागों सहित कई लोगों की शिकायतें मिली हैं. उन्होंने कहा, सभी तकनीकी प्लेटफार्म को साफ निर्देश दिये गये हैं कि वे इस गेम के लिंक तत्काल हटा दें क्योंकि भारतीय आईटी इकोसिस्टम के तहत युवाओं को खुदकुशी के लिए उकसाने वाली किसी पहल को अनुमति नहीं दी जा सकती. यह साफ तौर पर अस्वीकार्य है.

‘ब्लू व्हेल’ ने ली एक और बच्चे की जान, बाथरूम में मिली लाश

सरकार ने 11 अगस्त को इंटरनेट की प्रमुख कंपनियों गूगल, फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, माइक्रोसाफ्ट और याहू को खतरनाक आनलाइन ‘ब्लू व्हेल’ चैलेंज गेम के लिंक तत्काल हटाने के निर्देश दिये थे. भारत और अन्य देशों में कई बच्चों ने इस गेम के कारण खुदकुशी की है. प्रसाद ने कहा, मैं सभी प्लेटफार्म से आईटी मंत्रालय के निर्देश का पालन करने की अपील करता हूं. यह महत्वपूर्ण है और उल्लंघन को बहुत गंभीरता से लिया जाएगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola