जब दिग्विजय सिंह ने वाघेला से कहा- आप राजपूत हैं और पुराने चेले का साथ न दें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2017 12:28 PM

विज्ञापन

गांधीनगर : मंगलवार को गुजरात में राज्यसभा चुनावों के लिए मतदान करने के बाद बगावती नेता शंकरसिंह वाघेला ने साफ कर दिया कि उन्होंने अहमद पटेल को वोट नहीं दिया है लेकिन इससे पहले उनसे किसी ने अपील की थी. ‘जी हां’ और अपील करने वाले और कोई नहीं बल्कि कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय […]

विज्ञापन

गांधीनगर : मंगलवार को गुजरात में राज्यसभा चुनावों के लिए मतदान करने के बाद बगावती नेता शंकरसिंह वाघेला ने साफ कर दिया कि उन्होंने अहमद पटेल को वोट नहीं दिया है लेकिन इससे पहले उनसे किसी ने अपील की थी. ‘जी हां’ और अपील करने वाले और कोई नहीं बल्कि कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह थे.

दिग्विजय सिंह ने मंगलवार सुबह वोटिंग से पहले ही ट्वीट कर वाघेला से पार्टी और भाईचारे की लाइन से आगे जाकर जाति (राजपूत) की लाइन पर अपील की थी लेकिन शायद उन्हें यह नहीं भाया और उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में वोट नहीं डाला.

दिग्विजय सिंह ने मंगलवार सुबह एक के बाद एक तीन ट्वीट किये. अपने ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने शंकरसिंह वाघेला से अहमद पटेल के लिए ही वोट करने की अपील की थी. उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा कि वह वाघेला से एक व्यक्ति और भाई के तौर पर अपील करते हैं. इसमें दिग्विजय सिंह खजुराहो का कोई वाकया भी वाघेला को याद दिलाने की कोशिश करते दिख रहे हैं.

आपने अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपके लिए क्या किया उसे न भुलायें… आप राजपूत हैं… अहमद पटेल की जीत को पक्की करें… उन्होंने लिखा कि पार्टी और आपके बीच जो भी दिक्कत है उसका निपटारा किया जाएगा. अपने पुराने चेले को सपोर्ट मत कीजिए…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola