कश्मीर: घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने मार गिराये तीन आतंकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jul 2017 12:46 PM
श्रीनगर : भारतीय सेना के जवानों ने गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में नियंत्रण रेखा से सटे गुरेज सेक्टर में तीन आतंकियों को मारकर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी. कारगिल युद्ध : कंधे में गोली लगने के बावजूद 60 फीट की चढ़ाई चढ़े थे योगेंद्र रक्षा प्रवक्ता के अनुसार सेना के जवानों […]
श्रीनगर : भारतीय सेना के जवानों ने गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में नियंत्रण रेखा से सटे गुरेज सेक्टर में तीन आतंकियों को मारकर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी.
कारगिल युद्ध : कंधे में गोली लगने के बावजूद 60 फीट की चढ़ाई चढ़े थे योगेंद्र
रक्षा प्रवक्ता के अनुसार सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी. जवानों ने घुसपैठियों को ललकारा, जिसके बाद उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी. उन्होंने बताया, गुरेज सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गयी है. इसमें तीन आतंकी मारे गये हैं.
डोकलाम विवाद पर चीनी समाचारपत्र ने लिखा-चीन अपनी जमीं का ‘एक इंच’ भी नहीं खो सकता
उन्होंने बताया कि अभी आतंकियों की तलाश का अभियान जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










