विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, नशा न करने की अपील

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 31 May 2026 5:07 PM

विज्ञापन

नशा न करने की अपील करते हुए.

Begusarai News : उत्क्रमित मध्य विद्यालय नयागांव सिंहपुर में बच्चों ने तंबाकू विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर पूरे नयागांव क्षेत्र का भ्रमण किया और ग्रामीणों को तंबाकू एवं धूम्रपान के जानलेवा दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया.

विज्ञापन

Begusarai News : (नारायण कुमार की रिपोर्ट) विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आईएमए बेगूसराय के तत्वावधान में मटिहानी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नयागांव सिंहपुर में रविवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे जागरूकता रैली के साथ हुई, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं चिकित्सकों ने भाग लिया. रैली के दौरान बच्चों ने तंबाकू विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर पूरे नयागांव क्षेत्र का भ्रमण किया और ग्रामीणों को तंबाकू एवं धूम्रपान के जानलेवा दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया. रैली के समापन के बाद विद्यालय परिसर में जनसभा का आयोजन किया गया.

तंबाकू से कई गंभीर बीमारियां : डॉ. एके राय

आईएमए बेगूसराय के अध्यक्ष डॉ. एके राय ने कहा कि तंबाकू न केवल शरीर को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यह पूरे परिवार की आर्थिक और मानसिक स्थिति को भी प्रभावित करता है. उन्होंने कहा कि कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों की गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण तंबाकू का सेवन है.

युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील

आईएमए सचिव डॉ. पंकज कुमार सिंह ने युवाओं में बढ़ते नशे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए युवाओं को नशे से दूर रहना होगा. उन्होंने लोगों से स्वयं तंबाकू छोड़ने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की. वहीं डॉ. रामरेखा सिंह ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर तंबाकू के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी.

जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने की सराहना

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर बलबन कुमार, प्रधानाध्यापक राजीव कुमार एवं उप मुखिया नितेश कुमार ने आईएमए की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ेगी और समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा.

इस अवसर पर डॉ. पवन कुमार, ग्रामीण मनीष कुमार, राजकुमार, रंजीत झा, राम संजय सिंह, शिक्षिका संयुक्त कुमारी, कांता कुमारी, शिक्षक श्रीराम पोद्दार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को तंबाकू एवं धूम्रपान से दूर रहने की शपथ दिलाई गई.

Also Read: बिहार में बिजली चोरी करने वालों के बुरे दिन होंगे शुरू, स्मार्ट प्रीपेड मीटर कंपनियों को मिली अब बड़ी जिम्मेदारी

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन