हेली-टिकट पाने के लिए सुषमा स्वराज के फर्जी पत्रों का इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2017 5:01 PM
जम्मू: माता वैष्णो देवी मंदिर का हेली-टिकट (हेलीकॉप्टर सेवा का टिकट) पाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के कथित फर्जी पत्र का इस्तेमाल करने के मामले में आज एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आज यह जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ने बताया कि आरोपी संदीप ने […]
जम्मू: माता वैष्णो देवी मंदिर का हेली-टिकट (हेलीकॉप्टर सेवा का टिकट) पाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के कथित फर्जी पत्र का इस्तेमाल करने के मामले में आज एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आज यह जानकारी दी.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ने बताया कि आरोपी संदीप ने उन टिकटों को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में काले बाजार में बेच दिया.
उन्होंने बताया, ‘ ‘पुलिस ने माता वैष्णो देवी के हेली-टिकट को काले बाजार में बेचने से जुड़े धोखाधड़ी के मामले को सुलझा लिया है. आरोपी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के फर्जी पत्र के आधार पर कोटा के तहत इन टिकटों को हासिल किया था. ‘ ‘ कटरा थाने में संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के लिए कटरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमीर कोतवाल की अगुवाई में एक जांच दल का गठन किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










