ePaper

रेलवे स्टेशन पर चला अजनबी युवक की आवाज का जादू... देखें वीडियो

Updated at : 03 Jul 2017 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर चला अजनबी युवक की आवाज का जादू... देखें वीडियो

भारत में छुपी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. कई वायरल वीडियो के माध्यम से हमने भी आपतक इन प्रतिभाओं को पहुंचाने की कोशिश की है. इसी कड़ी में हम आज लेकर आये हैं नैनीताल के रास्ते पर फिल्माया गया एक वीडियो. वीडियो में एक व्यक्ति गिटार पर शानदार धुन के साथ मुस्कुराने की वजह […]

विज्ञापन

भारत में छुपी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. कई वायरल वीडियो के माध्यम से हमने भी आपतक इन प्रतिभाओं को पहुंचाने की कोशिश की है. इसी कड़ी में हम आज लेकर आये हैं नैनीताल के रास्ते पर फिल्माया गया एक वीडियो. वीडियो में एक व्यक्ति गिटार पर शानदार धुन के साथ मुस्कुराने की वजह तुम हो, गा रहे हैं.

ट्रेन किसी स्टेशन पर रूकी है और यात्री इन्हें घेरकर गाने का आनंद ले रहे हैं. जैसे – जैसे गाना आगे बढ़ा लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगती है. गाना खत्म होते ही दर्शक जोरदार ताली बजाकर गायक का उत्साहवर्धन करते हैं. गायक ने भी दर्शकों को प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया है. प्रभात खबर डॉट कॉम ऐसी छुपी प्रतिभाओं को सामने लाने की अपील करता है. आपको भी अगर कोई कलाकार दिखे तो वीडियो बनाकर हमें भेजें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola