GST = Good and Simple Tax : संसद के सेंट्रल हॉल में आधी रात को लागू हुआ जीएसटी

नयी दिल्ली : देश में शुक्रवार की आधी रात से जीएसटी की शुरुआत होने पर भारत दुनिया के उन कुछ गिने चुने देशों में शामिल हो गया, जिनमें राष्ट्रीय स्तर पर एक बिक्री कर लागू है. जीएसटी के अस्तित्व में आने से केंद्र और राज्यों के स्तर पर लगने वाले एक दर्जन से अधिक कर […]
नयी दिल्ली : देश में शुक्रवार की आधी रात से जीएसटी की शुरुआत होने पर भारत दुनिया के उन कुछ गिने चुने देशों में शामिल हो गया, जिनमें राष्ट्रीय स्तर पर एक बिक्री कर लागू है. जीएसटी के अस्तित्व में आने से केंद्र और राज्यों के स्तर पर लगने वाले एक दर्जन से अधिक कर समाप्त हो जायेंगे. उनके स्थान में केवल जीएसटी लगेगा.
संसद के केंद्रीय कक्ष में शुक्रवार की देर रात ऐतिहासिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी को देश के सभी लोगों की साझी विरासत बताया. उन्होंने कहा कि यह किसी एक दल या सरकार की सिद्धि नहीं है. यह सभी के प्रयासों का नतीजा है. उन्होंने कहा, जीएसटी का मतलब है – गुड एंड सिंपल टैक्स.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




