छात्रा ने बंदूकधारी बदमाशों का हौसला किया पस्त, स्कूटी छोड़ भागे लुटेरे
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Jun 2020 9:04 AM
मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में राजपूत द्वार के पास शनिवार की दोपहर एक छात्रा से बाइक पर सवार दो लुटेरों ने हथियार के बल पर स्कूटी छीनने का प्रयास किया. छात्रा हिम्मत दिखाते हुए लुटेरों से भिड़ गयी.
मुजफ्फरपुर : करजा थाना क्षेत्र के जीयन राजपूत द्वार के पास शनिवार की दोपहर एक छात्रा से बाइक पर सवार दो लुटेरों ने हथियार के बल पर स्कूटी छीनने का प्रयास किया. छात्रा हिम्मत दिखाते हुए लुटेरों से भिड़ गयी. छात्रा ने बीच सड़क पर ही एक लुटेरे की जम कर पिटाई कर दी. उसी का कट्टा छीन कर उसी के सिर पर प्रहार भी कर दिया. यह देख बदमाश का दूसरा साथी बाइक से फरार हो गया.
मौके पर जुटे ग्रामीणों ने भी जम कर लुटेरे की पिटाई की. मौके पर पहुंची पुलिस लुटेरे को भीड़ से निकाल कर थाना पहुंची. छात्रा स्नातक कर चुकी है. अभी राज्यस्तरीय कबड्डी टीम के लिए खेलती है. साथ ही जूडो व कराटे भी सीखती है.रक्सा निवासी छात्रा रानी कुमारी ने बताया कि वह मुजफ्फरपुर से बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रही थी. तभी एक बाइक पर दो बदमाश पीछा करने लगे.
राजपूत द्वार के समीप ओवरटेक कर आगे से घेर लिया. फिर बदतमीजी की. गाली गलौज की. देखते ही देखते एक युवक ने उसके सिर पर गन सटा दिया. उसके बाद जैसे ही पर्स छीनने का प्रयास किया तो उसने उसका गन छीन कर उसे सड़क पर पटक दिया. उसी के गन से उसके सिर पर हमला कर जख्मी कर दिया. फिर उसका दूसरा साथी बाइक से फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










