Bihar Weather News: दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में पांच दिनों तक हल्की बारिश के आसार

उत्तर बिहार में अगले पांच दिनों तक आसमान में बादल छाये रहेंगे. कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है जबकि अधिकतर स्थानों पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा की ओर से मंगलवार को जारी पुर्वानुमान में इसकी जानकारी दी गयी है. बताया गया है कि इस बीच अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. आर्द्रता सुबह में 70 से 80 प्रतिशत और दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है. 10 से 12 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है.

जिले में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे. बीच में धूप भी निकल रही थी. इस वजह से उमस के साथ गर्मी भी रही लेकिन दोपहर करीब चार बजे अचानक मौसम में बदलाव हुआ. दो घंटे से अधिक बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार 11.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी है. बारिश के दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे थी.
पिछले 24 घंटे में तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. अधिकतम तापमान 3.1 डिग्री कम रहा. जबकि न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई. अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अधिकतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा. न्यूनतम तापमान सामान्य से महज 0.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया.
डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के नोडल पदाधिकारी डॉ ए सत्तार ने बताया कि अगले पांच दिनों तक कही कही बारिश हो सकती है. इसके अलावा मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. बिहार के कई जिलों में पांच दिनों तक हल्की बारिश के आसार तथा News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें।
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए