दरभंगा: बहादुरपुर में राजद का धरना, महंगाई और बढ़ते अपराध पर सरकार को घेरा, शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री

Published by : Purushottam Kumar Updated At : 09 Jun 2026 7:33 PM

विज्ञापन

सभा को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी व अन्य लोग

Darbhanga News: बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय पर राजद ने महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध के विरोध में धरना दिया. नेताओं ने टीआर-4 शिक्षक बहाली और नीट छात्रा हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी की भी मांग उठायी. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

दरभंगा के बहादुरपुर से पुरुषोत्तम चौधरी की रिपोर्ट

Darbhanga News: बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के आह्वान पर सोमवार को बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. धरना में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अपराध, शिक्षा और कानून-व्यवस्था समेत विभिन्न जनसरोकार के मुद्दों को उठाते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक भोला यादव ने की.

सरकार पर जमकर बरसे वक्ता

धरना को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी समेत अन्य नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में हत्या, लूट और महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. वक्ताओं ने टीआर-4 शिक्षक बहाली की प्रक्रिया जल्द पूरी करने तथा नीट छात्रा हत्याकांड के आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने कहा कि सरकार जनसमस्याओं के समाधान में विफल साबित हो रही है.

बयानबाजी पर जतायी नाराजगी

वक्ताओं ने मुख्यमंत्री पर जाति को लेकर विवादित बयान देने तथा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया. उन्होंने ऐसी बयानबाजी से बचने की नसीहत देते हुए कहा कि यदि यह सिलसिला नहीं रुका तो राजद कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन तेज करेंगे.

बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

धरना में गोपाल मंडल, राजेंद्र प्रसाद यादव, रामचंद्र यादव, दशरथ यादव, यासमीन खातून, स्वाती देव, राजा पासवान, रामलखन पासवान, अनिल साह, प्रभु दास, महेंद्र चौपाल, लालबाबू यादव, विनोद यादव, राहुल पासवान, मो. असगर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन