ePaper

हिंदी भाषा का अपमान करने के लिए राज ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज

Updated at : 03 Dec 2018 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
हिंदी भाषा का अपमान करने के लिए राज ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज

मुजफ्फरपुर : हिंदी भाषा का कथित तौर पर अपमान करने के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ यहां सोमवार को मामला दर्ज किया गया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) आरती कुमारी सिंह की अदालत में सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने मामला दर्ज कराया जिसने सुनवाई की अगली तारीख 12 दिसंबर तय की […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : हिंदी भाषा का कथित तौर पर अपमान करने के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ यहां सोमवार को मामला दर्ज किया गया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) आरती कुमारी सिंह की अदालत में सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने मामला दर्ज कराया जिसने सुनवाई की अगली तारीख 12 दिसंबर तय की है.

शिकायतकर्ता विभिन्न समाचार चैनलों पर चली इन खबरों से दुखी हैं जिनमें ठाकरे ने कथित तौर पर कहा कि हिंदी देश की राष्ट्रीय भाषा नहीं है और इस भाषा का अपमान किया. शिकायतकर्ता ने कहा कि ठाकरे के बयान से न केवल मैं बल्कि अन्य सभी हिंदी प्रेमी भी आहत हुए. उन्होंने कहा कि यह पूरे देश का अपमान है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन