अचानक बढ़ रहा है वजन? मूलांक 3 वालों के लिए हो सकता है यह संकेत

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

मूलांक 3 स्वास्थ्य समस्याएं

Mulank 3 Health Tips: मूलांक 3 वालों में वजन बढ़ना, पाचन समस्याएं, फैटी लिवर और डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है. जानें बृहस्पति को मजबूत करने के आसान उपाय.

विज्ञापन

Mulank 3 Health Tips: अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 माना जाता है. इस मूलांक का स्वामी ग्रह बृहस्पति (Jupiter) होता है. मूलांक 3 के लोग स्वभाव से बुद्धिमान, ज्ञानवान, मिलनसार और दूसरों की मदद करने वाले होते हैं. ये अपने अनुभव और समझ से लोगों का मार्गदर्शन करना पसंद करते हैं. उदार हृदय और सकारात्मक सोच इनके व्यक्तित्व की प्रमुख विशेषताएं होती हैं.

हालांकि, जब बृहस्पति की ऊर्जा या मूलांक 3 का कंपन नकारात्मक रूप से प्रभावित होने लगता है, तो इसका असर व्यक्ति के स्वास्थ्य और जीवनशैली पर भी दिखाई दे सकता है.

मूलांक 3 वालों में दिख सकते हैं ये स्वास्थ्य संबंधी संकेत

अचानक वजन बढ़ना

मूलांक 3 की नकारात्मक ऊर्जा का सबसे प्रमुख संकेत बिना किसी स्पष्ट कारण के वजन बढ़ना माना जाता है. यह स्थिति शरीर में असंतुलन का संकेत हो सकती है.

पुरुषों में इन हिस्सों पर बढ़ सकता है वजन

पुरुषों में वजन बढ़ने की समस्या मुख्य रूप से कमर, पीठ और चेहरे के आसपास दिखाई दे सकती है.

महिलाओं में इन जगहों पर बढ़ सकता है फैट

महिलाओं में चेहरे, पेट, जांघों और कूल्हों के आसपास अतिरिक्त वजन जमा होने की संभावना अधिक रहती है.

लिवर से जुड़ी समस्याओं का खतरा

बृहस्पति ग्रह के कमजोर होने पर नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर जैसी समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है. इसलिए लिवर स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी है.

डायबिटीज का बढ़ सकता है जोखिम

असंतुलित मूलांक 3 वाले लोगों में मधुमेह (डायबिटीज) की संभावना भी बढ़ सकती है. नियमित स्वास्थ्य जांच कराना फायदेमंद हो सकता है.

पाचन संबंधी परेशानियां

एसिडिटी, गैस, पेट फूलना और धीमी पाचन क्रिया जैसी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं.

ऊर्जा की कमी और आलस्य

कम ऊर्जा, सुस्ती, काम टालने की आदत और प्रेरणा की कमी भी मूलांक 3 के असंतुलन के संकेत माने जाते हैं.

मूलांक 3 के लिए अंक ज्योतिष उपाय

अंक ज्योतिष के अनुसार बृहस्पति की सकारात्मक ऊर्जा को मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन मंदिर या गुरुद्वारे में पीले केले का दान करना शुभ माना जाता है. यह उपाय मूलांक 3 की सकारात्मकता को बढ़ाने में सहायक माना जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola