मुहर्रम 2026 कब है? जानिए चांद दिखने के बाद कैसे तय होती है इसकी तारीख

Updated:
विज्ञापन
Muharram 2026 date

Muharram 2026 कब

Muharram 2026: मुहर्रम 2026 की संभावित शुरुआत 17 या 18 जून से हो सकती है. चांद दिखने के आधार पर आशूरा 25 या 26 जून को मनाया जाएगा.

विज्ञापन

Muharram 2026: मुहर्रम इस्लामी हिजरी कैलेंडर का पहला महीना है और इसे इस्लाम के चार पवित्र महीनों में शामिल किया गया है. इस्लामी नव वर्ष की शुरुआत मुहर्रम के पहले दिन से होती है. दुनियाभर के मुसलमान इस महीने को धार्मिक आस्था, इबादत और आत्मचिंतन के साथ मनाते हैं. इस्लाम धर्म से जुड़े सभी प्रमुख पर्व चंद्र कैलेंडर के अनुसार निर्धारित होते हैं, इसलिए मुहर्रम की सटीक तिथि नए चांद (हिलाल) के दिखाई देने पर निर्भर करती है.

चांद दिखने पर तय होती है मुहर्रम की शुरुआत

मुहर्रम का आरंभ अमावस्या के बाद नए अर्धचंद्र के दर्शन के साथ होता है. चंद्रमा के दिखने की स्थिति स्थान, मौसम और स्थानीय चांद देखने की परंपराओं के आधार पर अलग-अलग हो सकती है. यही कारण है कि विभिन्न देशों में मुहर्रम की शुरुआत अलग-अलग दिनों में होती है. आमतौर पर सऊदी अरब में इस्लामी पर्व एशियाई देशों की तुलना में एक दिन पहले मनाए जाते हैं.

मुहर्रम 2026 कब से शुरू हो सकता है?

संभावित रूप से 29 जिलहिज्जा को चांद दिखाई देने पर 17 जून 2026 से मुहर्रम माह की शुरुआत हो सकती है. यदि उस दिन चांद नजर नहीं आता है, तो मुहर्रम 18 जून 2026 से प्रारंभ होगा. हालांकि अंतिम निर्णय स्थानीय चांद देखने वाली समितियों की घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा.

ये भी पढ़ें: कब से होगी इस्लामी नए साल की शुरुआत

आशूरा 2026 की संभावित तिथि

मुहर्रम की 10वीं तारीख को यौम-ए-आशूरा मनाया जाता है, जिसका विशेष धार्मिक महत्व है. इस अवसर पर कई स्थानों पर ताजियों के जुलूस निकाले जाते हैं. यदि 16 जून 2026 को चांद दिखाई देता है तो आशूरा 25 जून 2026 को मनाया जा सकता है. वहीं, यदि चांद 17 जून को दिखाई देता है, तो आशूरा 26 जून 2026 को पड़ने की संभावना है.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola