Mohabbat Ka Sharbat Recipe: गर्मियों में देगा ठंडक ‘मोहब्बत का शरबत’, Tarla Dalal ने बताई रेसिपी

Updated at : 16 Mar 2026 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
mohhabat ka sharbat

मोहब्बत का शरबत (image: AI Generated)

Mohabbat Ka Sharbat Recipe: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए मशहूर शेफ तरला दलाल ने अपने इंस्टाग्राम पर खास मोहब्बत का शरबत की रेसिपी शेयर की है. दूध, गुलाब शरबत और तरबूज से बनने वाला यह ड्रिंक स्वाद में बेहद लाजवाब और बनाने में भी बहुत आसान है.

विज्ञापन

Mohabbat Ka Sharbat Recipe: गर्मियों के मौसम में ठंडे और ताजगी भरे पेय की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में मशहूर शेफ Tarla Dalal की बताई हुई मोहब्बत का शरबत रेसिपी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया है, जिसमें बेहद आसान तरीके से यह स्वादिष्ट और ठंडा शरबत बनाना बताया गया है. गुलाब की खुशबू, दूध और तरबूज के टुकड़ों से बना यह ड्रिंक न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है बल्कि गर्मी में शरीर को ठंडक भी देता है.

मोहब्बत का शरबत बनाने के लिए सामग्री

  • ठंडा दूध – 2 कप
  • गुलाब का शरबत – 3–4 बड़े चम्मच
  • तरबूज के छोटे टुकड़े – 1 कप
  • बर्फ के टुकड़े – जरूरत के अनुसार
  • चीनी – स्वादानुसार (अगर जरूरत हो)

बनाने का आसान तरीका 

  1. सबसे पहले तरबूज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और बीज निकाल दें.
  2. एक बड़े गिलास या बाउल में ठंडा दूध डालें.
  3. इसमें गुलाब का शरबत मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  4. अब इसमें तरबूज के टुकड़े डालें.
  5. ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालकर अच्छी तरह ठंडा कर लें.
  6. तैयार है ठंडा-ठंडा मोहब्बत का शरबत, जिसे आप तुरंत सर्व कर सकते हैं.

क्यों खास है यह ड्रिंक

यह शरबत गर्मियों के लिए एकदम परफेक्ट माना जाता है. तरबूज शरीर को हाइड्रेट रखता है और गुलाब का शरबत इसमें शानदार खुशबू और स्वाद जोड़ देता है. यही वजह है कि यह ड्रिंक आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है. अगर आप भी घर पर कुछ नया और रिफ्रेशिंग ट्राई करना चाहते हैं, तो Tarla Dalal की यह मोहब्बत का शरबत रेसिपी जरूर बनाकर देखें.

यह भी पढ़ें: एक चुटकी में बढ़ेगा स्वाद, घर पर बनाएं पंकज भदौरिया स्टाइल ब्लैक चाट मसाला

यह भी पढ़ें: बिना गैस के भी बन सकता है स्वादिष्ट खाना, ट्राई करें ये 5 चीजें

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola