इस ईद ट्राई करें सफेद मेहंदी, हाथों पर दिखेगा हिना का नया अंदाज

Updated at : 16 Mar 2026 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
eid special mehndi design

ईद स्पेशल मेहंदी डिज़ाइन (Image: AI Generated)

Latest White Mehndi Designs 2026: ईद के खास मौके पर महिलाएं और लड़कियां हाथों में सुंदर मेहंदी लगाना पसंद करती हैं. अगर आप इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो अरेबिक, मंडला, बेल और फुल हैंड मेहंदी डिजाइन आपके दोनों हाथों को बेहद आकर्षक और त्योहार के लिए परफेक्ट बना सकते हैं.

विज्ञापन

Latest White Mehndi Designs 2026: ईद का त्योहार खुशियों, सजने-संवरने और अपनों के साथ जश्न मनाने का खास मौका होता है. इस दिन महिलाएं और लड़कियां नए कपड़ों के साथ हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगाना भी पसंद करती हैं. मेहंदी न सिर्फ हाथों की सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि ईद की परंपरा और उत्साह को भी दर्शाती है. अगर आप इस ईद अपने दोनों हाथों के लिए खास मेहंदी डिज़ाइन ढूंढ रही हैं, तो यहां कुछ आसान और ट्रेंडिंग डिज़ाइन के बारे में बताया गया है जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं.

ये रहें मेहंदी खूबसूरत डिजाइन

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अरेबिक मेहंदी डिजाइन आजकल सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले डिजाइनों में से एक है. इसमें फूल, पत्तियां और बेल जैसे पैटर्न होते हैं जो हाथों पर तिरछे तरीके से बनाए जाते हैं. यह डिजाइन जल्दी बन जाता है और देखने में बहुत स्टाइलिश लगता है.

Arabic Mehndi Designs
अरेबिक मेहंदी डिजाइन (image: ai generated)

फुल हैंड ट्रेडिशनल मेहंदी

अगर आप ईद पर थोड़ा ज्यादा भरा हुआ और पारंपरिक लुक चाहती हैं, तो फुल हैंड ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन सबसे अच्छा विकल्प है. इसमें हथेली से लेकर कलाई तक जटिल फूलों, जाल और बेलों के डिजाइन बनाए जाते हैं, जो हाथों को बेहद खूबसूरत बना देते हैं.

full hand mehndi design
फुल हैंड ट्रेडिशनल मेहंदी (image: ai generated)

मंडला मेहंदी डिजाइन

मंडला डिजाइन भी आजकल काफी ट्रेंड में है. इसमें हथेली के बीच में गोल मंडला बनाया जाता है और उसके आसपास छोटे-छोटे पैटर्न बनाए जाते हैं. यह डिजाइन सिंपल होने के साथ-साथ बहुत एलिगेंट भी लगता है.

mandla mehndi design
मंडला मेहंदी डिजाइन (image: ai generated)

बेल स्टाइल मेहंदी डिजाइन

अगर आपको हल्का और सिंपल डिजाइन पसंद है, तो बेल स्टाइल मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है. इसमें उंगलियों से कलाई तक फूलों और पत्तियों की बेल बनाई जाती है जो दोनों हाथों में बहुत खूबसूरत लगती है.

bail mehndi deisgn
बेल स्टाइल मेहंदी डिजाइन (image: ai generated)

यह भी पढ़ें: Latest Mehndi Design for Eid: ईद पर हाथों को सजाएं इन लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स से

यह भी पढ़ें: ईद-उल-फितर पर हाथों को बनाएं और भी खूबसूरत, ट्राई करें ये 5 ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola