सिर्फ 5 चीजों से बनाएं DIY रूम फ्रेशनर, रेणुका सालुंके ने बताया तरीका 

Updated:
विज्ञापन
DIY Room Freshener

DIY रूम फ्रेशनर (फोटो – इंस्टाग्राम अकाउंट @homecheff_renu

DIY Room Freshener: कई लोग घर को खुशबूदार रखने के लिए रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में अगर आप इसे खरीदने के बजाय घर पर बनाना चाहते हैं, तो कंटेंट क्रिएटर रेणुका सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @homecheff_renu पर आसान DIY रूम फ्रेशनर बनाने का तरीका शेयर किया है.

विज्ञापन

DIY Room Freshener: हर कोई चाहता है कि उनका घर हमेशा साफ-सुथरा और खुशबूदार रहे. अच्छी खुशबू न सिर्फ घर का माहौल फ्रेश बनाती है, बल्कि मन को भी सुकून देती है. आमतौर पर लोग कमरे की बदबू दूर करने के लिए बाजार में मिलने वाले रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं. इन प्रोडक्ट्स में कई बार ज्यादा तेज खुशबू रहती हैं, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आती हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर ही बहुत आसानी से नेचुरल और खुशबूदार रूम फ्रेशनर बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या महंगी चीजों की जरूरत भी नहीं होती हैं. घर में आसानी से मिलने वाली कुछ चीजों की मदद से आप कुछ ही मिनटों में एक अच्छा रूम फ्रेशनर तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं घर पर DIY रूम फ्रेशनर बनाने का तरीका. 

घर पर रूम फ्रेशनर बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • नमक
  • कम्फर्ट फैब्रिक कंडीशनर
  • लौंग 
  • कपूर 
  • गुलाब जल 

घर पर रूम फ्रेशनर बनाने का तरीका क्या है?

  • सबसे पहले आप एक साफ प्लास्टिक कंटेनर लें. अब उसके ढक्कन के ऊपर और कंटेनर के ऊपरी हिस्से में किसी नुकीली चीज की मदद से छोटे-छोटे गोल छेद कर दें. 
  • इसके बाद कंटेनर के अंदर सबसे पहले नमक डालें. अब इसमें कम्फर्ट फैब्रिक कंडीशनर डालें. इसके बाद इसमें लौंग और कपूर डाल दें.
  • अब इन सभी चीजों के ऊपर थोड़ा सा गुलाब जल डाल दें. सभी चीजें डालने के बाद कंटेनर का ढक्कन अच्छी तरह बंद कर दें. 
  • अब आपका घर पर बना DIY रूम फ्रेशनर पूरी तरह तैयार है. आप इसे कमरे, बाथरूम या हॉल में रख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Tips: बोतल चमकेगा एकदम नया जैसा, करें इन आसान टिप्स को फॉलो 

यह भी पढ़ें- बर्तन धोते समय कर रहे हैं ये लापरवाही, तो हो जाएं सावधान! स्वास्थ्य के लिए बन सकती है जानलेवा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola