मोमोज खाने के शौकीन हैं तो ये 4 रेसिपीज जरूर ट्राई करें

मोमोज रेसिपी (AI generated Image)
Momos Recipe Ideas: अगर आप भी सिंपल वेज स्टीम मोमोज बनाने के बजाय कुछ अलग और मजेदार मोमोज खाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल से आप कुछ टेस्टी मोमोज रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं.
Momos Recipe Ideas: स्ट्रीट फूड की बात करें और मोमोज का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. मोमोज अधिकतर लोगों को पसंद होता है. अलग-अलग तरह की स्टफिंग और फ्लेवर के साथ मोमोज को कई तरीकों से बनाया जा सकता है. इस रेसिपी में हम आपको 4 तरह के मोमोज बनाने के बारे में बताएंगे जिसे आप घर पर बनाकर ट्राई कर सकते हैं.
तंदूरी मोमोज
तंदूरी मोमोज तंदूर में बनाया जाता है. सबसे पहले मोमोज में सब्जियों या पनीर की स्टफिंग भरकर उन्हें स्टीम किया जाता है. इसके बाद दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक और थोड़ा सा तेल मिलाकर मसालेदार मेरिनेशन तैयार किया जाता है. स्टीम किए हुए मोमोज को इस मेरिनेशन में अच्छी तरह लपेटकर तंदूर हल्का कुरकुरा होने तक पकाया जाता है. ऊपर से थोड़ा चाट मसाला और हरी धनिया डालकर इसे चटनी के साथ परोसा जाता है.
सोया मोमोज
सोया मोमोज बनाने के लिए सोया चंक्स को गर्म पानी में भिगोकर नरम किया जाता है और फिर बारीक काट लिया जाता है. इसके बाद इसमें कटी हुई पत्ता गोभी, गाजर, हरा प्याज, अदरक, लहसुन, सोया सॉस और थोड़ा नमक मिलाकर स्टफिंग तैयार की जाती है. मैदा के छोटे-छोटे गोल आटे बनाकर उनमें ये मिश्रण भरकर मोमोज का आकार दिया जाता है और स्टीमर में पकाया जाता है.
बीटरूट मोमोज
बीटरूट मोमोज देखने में आकर्षक और स्वाद में भी बहुत अच्छे होते हैं. इसमें चुकंदर का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे मोमोज को हल्का गुलाबी रंग मिलता है. सबसे पहले चुकंदर को उबालकर या कद्दूकस करके उसमें पत्ता गोभी, गाजर, हरी मिर्च, नमक, अदरक और मसाले मिलाए जाते हैं. फिर मैदा के आटे की छोटी-छोटी पूरियां बनाकर उनमें यह मिश्रण भर दिया जाता है. इसे मोमोज का शेप दिया जाता है. मोमोज को स्टीमर में 8–10 मिनट तक पकाया जाता है.
पनीर फ्राइड मोमोज
पनीर फ्राइड बनाने के लिए पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उसमें पत्ता गोभी, गाजर, हरा प्याज, नमक, अदरक-लहसुन और थोड़ा सोया सॉस मिलाया जाता है. इस मिश्रण को मैदा के आटे की पतली परत में भरकर मोमोज बनाए जाते हैं और पहले स्टीमर में पकाए जाते हैं. स्टीम होने के बाद इन्हें तेल में हल्का फ्राई किया जाता है. फ्राइड मोमोज को मसालेदार सॉस या तीखी लाल चटनी के साथ परोसा जाता है.
यह भी पढ़ें: Rajbhog Ice Cream: स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे बाजार का स्वाद, बिना झंझट के घर पर बनाएं शाही राजभोग आइसक्रीम
यह भी पढ़ें: Gulab Jamun: अब बाजार जाने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं मिल्क पाउडर से टेस्टी गुलाब जामुन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




