Bokaro: विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

मृतका का फाइल फोटो

Bokaro: बोकारो में एक विवाहिता की मौत के बाद मामला गरमा गया है. मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

विज्ञापन

चंद्रपुरा से विनोद सिन्हा की रिपोर्ट
Bokaro: चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत दुगदा थाना के दुगदा बस्ती में गुरुवार को एक विवाहिता की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ. शव लेकर चंद्रपुरा अस्पताल आये ससुराल वालों ने कहा कि मृतका ने फांसी लगायी है, जबकि यहां पहुंचे मायके वालों का कहना था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गयी है. मृतका रोशनी कुमारी (25 वर्ष) की शादी पांच वर्ष पहले दुगदा बस्ती में पृथ्वी केवट उर्फ लालू के साथ हुई थी. मृतका का मायके चितरपुर रामगढ़ में है, जबकि दुगदा बस्ती में ही उसका ननिहाल भी है.

मायके वालों ने अस्पताल में किया हंगामा

मृतका के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है. इधर मृतका को चंद्रपुरा अस्पताल लेकर पहुंचे ससुराल वालों ने बताया कि उसने बंद कमरे में फांसी लगा ली, जिसे लेकर वे चंद्रपुरा अस्पताल आये. यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना की खबर जब मृतका के मायके व ननिहाल में हुई तो परिजन अस्पताल आये और जमकर हंगामा किया. मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या गला दबाकर की है. गुस्साये मायके वालों ने कहा कि जबतक पूरे परिवार को पुलिस पकड़ नहीं लेती, तब तक पोस्टमार्टम नहीं कराया जायेगा.

मामला दर्ज कराने पहुंचे मायके वाले

मृतका की एक तीन साल की लड़की है. सूचना के अनुसार मृतका के पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मृतका की मां पुसवा देवी अन्य परिजनों के साथ दुगदा थाना गयी है. इधर दुगदा पुलिस ने अस्पताल में कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है. मृतका के परिजन दुगदा थाना में पूरे परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराने गये हैं.

ये भी पढ़ें…

कौन हैं कांग्रेस को पटखनी देने वाले परिमल नथवाणी? जानिए मुकेश अंबानी के ‘राइट हैंड’ की कहानी

कौन हैं बैजनाथ राम, जिन्होंने झारखंड से जीता राज्यसभा चुनाव?

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola