भवानीपुर में माइक विवाद पर भड़की ममता बनर्जी, बीच भाषण में छोड़ा मंच

Published by :Ashish Jha
Published at :26 Apr 2026 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
भवानीपुर में माइक विवाद पर भड़की ममता बनर्जी, बीच भाषण में छोड़ा मंच

ममता बनर्जी

Mamata Banerjee: उन्होंने आरोप लगाया कि सभी आवश्यक अनुमति लेने के बावजूद उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है.

विज्ञापन

Mamata Banerjee: कोलकाता. भवानीपुर में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार शाम एक जनसभा में माइकिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीच भाषण में ही मंच छोड़ दिया. चक्रबेड़िया रोड पर आयोजित सभा के पास दूसरे पक्ष द्वारा माइकिंग शुरू होने से कार्यक्रम में व्यवधान पैदा हुआ. इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है. ममता बनर्जी ने संकेत दिया कि यदि ऐसी घटनाएं दोहरायी गयीं, तो वह कानूनी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगी.

मंच छोड़ने से पहले जतायी नाराजगी

संक्षिप्त संबोधन के बाद ममता बनर्जी ने कहा : मैं इस तरह की असभ्यता बर्दाश्त नहीं कर सकती, यह बेहद अपमानजनक है. और मंच से उतर गयीं. उन्होंने आरोप लगाया कि सभी आवश्यक अनुमति लेने के बावजूद उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है. उन्होंने समर्थकों से माफी मांगते हुए अगले दिन फिर रैली करने की बात कही.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सभा में भाजपा पर हमला

सभा की शुरुआत में उन्होंने भवानीपुर को मिनी इंडिया बताते हुए कहा कि यहां सभी समुदाय शांति से रहते हैं. उन्होंने भाजपा और केंद्रीय नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबों को भी सम्मान के साथ रहने का अधिकार है. ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बंगाल में ऐसी घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई होती है.

Also Read: बंगाल चुनाव: बेरोजगारों की नौकरी और गरीबों का अनाज खा रहे घुसपैठिये, सिंडिकेट राज पर ये बोले अमित शाह

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola