DM ने पंचायत कर्मी को दी गला काटने की धमकी, VIDEO VIRAL

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2018 11:22 AM

विज्ञापन

लखनऊ : सहारनपुर के जिलाधिकारी पीके पांडेय द्वारा पंचायत के एक कर्मी को काम में लापरवाही बरतने पर गला काट देने की धमकी दी है. इस घटना का वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो गया है. आमलोगों के साथ-साथ प्रशासनिक महकमे में भी जिलाधिकारी द्वारा गला काटने की धमकी […]

विज्ञापन

लखनऊ : सहारनपुर के जिलाधिकारी पीके पांडेय द्वारा पंचायत के एक कर्मी को काम में लापरवाही बरतने पर गला काट देने की धमकी दी है. इस घटना का वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो गया है. आमलोगों के साथ-साथ प्रशासनिक महकमे में भी जिलाधिकारी द्वारा गला काटने की धमकी देने का वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर जनपद के जिलाधिकारी पीके पांडेय पंचायत के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे. पंचायत के दस्तावेजों का सत्यापन समय पर नहीं कराये जाने से जिलाधिकारी पंचायत के एक्जीक्यूटिव ऑफिसर पर नाराज हो गये. उन्होंने जल्द काम करने की चेतावनी देते हुए गला काट देने की धमकी दी. हालांकि, उन्होंने आक्रोश में यह बात नहीं की, लेकिन गला काट देने की धमकी के बाद यह वीडियो वायरल हो गया. मालूम हो कि जिलाधिकारी पीके पांडेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर के रहनेवाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola