आगलगी की घटना में 30 लाख रुपये का नुकसान

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 07 Apr 2025 8:30 PM

विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के करकट मुहल्ला में गत चार अप्रैल की रात कन्हैया प्रसाद सोनी (पिता-रामलाल सोनी) के गोदाम में आग लग गयी थी. घटना को लेकर कन्हैया प्रसाद ने अग्निशामक पदाधिकारी को आवेदन दिया है.

विज्ञापन

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के करकट मुहल्ला में गत चार अप्रैल की रात कन्हैया प्रसाद सोनी (पिता-रामलाल सोनी) के गोदाम में आग लग गयी थी. घटना को लेकर कन्हैया प्रसाद ने अग्निशामक पदाधिकारी को आवेदन दिया है. आवेदन में बताया है कि आगलगी की घटना में तकरीबन 30 से 32 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि इस घटना में उनका खपरैल घर व गोदाम, 2.5 लाख रुपये नकद, दो डीप फ्रिजर के अलावा अमूल कंपनी के दूध, पनीर व घी समेंत कई उत्पाद जल कर नष्ट हो गये. कन्हाई प्रसाद सोनी ने थाना में सनहा भी दर्ज कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola