मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गयी

Updated at : 24 Sep 2025 11:47 PM (IST)
विज्ञापन
मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गयी

मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गयी

विज्ञापन

जलडेगा. श्री दुर्गा मंदिर में घरों की सुख-समृद्धि व मंगलमय जीवन के लिए शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा हुई. मां चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा विधि विधान के साथ पुरोहित पंडित अरुण कुमार मिश्रा और उनके सहयोगी चंदन मिश्रा ने संपन्न करायी. यजमान की भूमिका दिनेश कुमार साहू, नंदकिशोर सिंह तथा जयंती देवी ने निभायी. आरती के साथ प्रसाद का वितरण किया गया. पुरोहित पंडित अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा सच्चे एवं पवित्र मन से करने पर सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. संध्या में पूजन पश्चात सामूहिक आरती के साथ प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर सुभास साहू, रामावतार अग्रवाल, संजय अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, महेश साहू, आशीष साहू, दया साहू, पंकज साहू, विशाल साहू, पन्ना लाल साहू, रामेश्वर सिंह, विनोद साहू, बसंत साहू, विश्वनाथ साहू, लंबोदर पति, सुनील केसरी आदि उपस्थित थे.

अचीवर्स क्लासेस में कक्षाएं एक अक्तूबर से

सिमडेगा. शहर के प्रिंस चौक नाइस आइटीआइ गली स्थित कोचिंग संस्थान अचीवर्स क्लासेस में जेटेट के दोनों स्तरों की तैयारी करायी जा रही है. कोचिंग संचालक गणेश पाठक ने बताया कि कक्षा एक से पांच तक और कक्षा छह से आठ तक दोनों स्तरों के लिए नयी कक्षा की शुरुआत एक अक्तूबर से की गयी है. जेटेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन क्लासेस अनुभवी फैकल्टीज द्वारा करायी जायेगी. अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन क्लास में नामांकन करा सकते हैं. नामांकन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कोचिंग संचालक के मोबाइल नंबर 6207645754 से संपर्क कर नामांकन करा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola