ePaper

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की हुई पूजा

Updated at : 24 Sep 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की हुई पूजा

बुधवार को हिलसा शहर के प्रमुख मंदिरों में सुमार माता महाकाली मन्दिर, श्री बड़ी दुर्गा स्थान एव गौरी दुर्गा शक्ति धाम सहित विभिन्न पूजा पंडालों में माँ चंद्रघंटा के स्वरूप का अभिषेक कर आरती की गई.

विज्ञापन

हिलसा (नालंदा). बुधवार को हिलसा शहर के प्रमुख मंदिरों में सुमार माता महाकाली मन्दिर, श्री बड़ी दुर्गा स्थान एव गौरी दुर्गा शक्ति धाम सहित विभिन्न पूजा पंडालों में माँ चंद्रघंटा के स्वरूप का अभिषेक कर आरती की गई. नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करने का विधान है. मां दुर्गा की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है. मां चंद्रघंटा का स्वरूप परम शान्तिदायक और कल्याणकारी है. आचार्य संयोगनन्द पाठक ने बताया कि नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना की गई. मां चंद्रघंटा की पूजा और भक्ति करने से आध्यात्मिक शक्ति मिलती है. धर्म शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के तीसरे दिन जो भी जातक माता के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना करने से माता की कृपा बनी रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola