Darbhanga News: बाजार से घर लौट रही महिला की सर्पदंश से मौत

Updated at : 25 Sep 2025 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: बाजार से घर लौट रही महिला की सर्पदंश से मौत

Darbhanga News:हथौड़ी उत्तरी पंचायत के सिहुलियाही गांव के वार्ड तीन निवासी स्व. फुचाई सदा की 50 वर्षीय पत्नी हीरा देवी की मौत गुरुवार को सर्पदंश से हो गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहेड़ी. अंचल क्षेत्र के हथौड़ी उत्तरी पंचायत के सिहुलियाही गांव के वार्ड तीन निवासी स्व. फुचाई सदा की 50 वर्षीय पत्नी हीरा देवी की मौत गुरुवार को सर्पदंश से हो गयी. हीरा देवी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 227 में सहायिका के पद पर कार्यरत थी. वह दोपहर में अपने कार्य का निबटारा कर किसी कार्य से बहेड़ी बाजार गयी थी. वापस अपने घर सिहुलियाही आ रही थी, इसी दौरान पघारी गांव के बोरबा गाछी के बगल वाले धान के खेत में अचानक सर्पदंश का शिकार हो गयी. वह बेहोश होकर गिर गयी. जानकारी पर स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए बहेड़ी के किसी निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया. इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय मुखिया अजित कुमार को दी. उन्होंने सीओ धनश्री वाला व हायाघाट थाना को बताया. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. मृतका को शादीशुदा एक पुत्र व दो पुत्री बताये गये हैं. घटना को लेकर पुत्र रोहित सदा व पुत्रवधू पिंकी देवी सहित अगल-बगल के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था. मुखिया अजित ने पीड़ित परिवार को कबीर अंत्येष्टि योजना मद से तीन हजार रुपया उपलब्ध कराया. साथ ही अंचल प्रशासन से मृतका के परिवार को समुचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola