Buxar News: महिला को चाकू मारकर किया जख्मी, आरोपित गिरफ्तार

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 25 Sep 2025 10:14 PM

विज्ञापन

सिकरौल थाना के भदार गांव में बुधवार रात एक युवक ने पड़ोस के एक घर में घुसकर महिला को चाकू मार कर फरार हो गया.

विज्ञापन

नावानगर. सिकरौल थाना के भदार गांव में बुधवार रात एक युवक ने पड़ोस के एक घर में घुसकर महिला को चाकू मार कर फरार हो गया. गंभीर रूप से जख्मी महिला शिला देवी को इलाज के लिए बक्सर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित की पहचान भदार गांव निवासी लंगड़ मुशहर का पुत्र धीराजन मुशहर के रूप में हुई है. रात 11 बजे के करीब आरोपी उनके घर में घुसकर शिला देवी पति रमन सिंह को चाकुओं से गोद दिया. महिला को चेहरा, गर्दन व कंधा सहित कुल पांच जगह चाकू मारा गया है. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी महिला को इलाज के लिए सीएचसी नावानगर में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला कि गंभीर स्थिति को देखते हुए बक्सर के लिए रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष अंकुश कुमार मंडल ने बताया कि महिला के पति रमन सिंह के बयान पर एक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी. साथ ही तत्प्रता दिखाते हुए आरोपी धिराजन मुसहर को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपित को शुक्रवार को जेल भेज दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola