गर्मी के मौसम में पटरियों के रखरखाव पर हुई संगोष्ठी

Published by : BIKASH JASWAL Updated At : 02 Jun 2026 6:34 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फरक्का. मालदा मंडल के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को न्यू फरक्का रेलवे स्टेशन स्थित रेल पथ कार्यालय में ‘गर्मी के मौसम में पटरियों के रखरखाव’ विषय पर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फरक्का. मालदा मंडल के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को न्यू फरक्का रेलवे स्टेशन स्थित रेल पथ कार्यालय में ‘गर्मी के मौसम में पटरियों के रखरखाव’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गयी. कार्यक्रम का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ. संगोष्ठी में मुख्य अतिथि सहायक अभियंता (सीनियर) विपुल राय शर्मा एवं न्यू फरक्का स्टेशन के राजभाषा कार्यान्वयन समिति अध्यक्ष तन्मय विश्वास ने कहा कि हिंदी में तकनीकी संगोष्ठियों के आयोजन से कर्मचारियों को जटिल तकनीकी विषयों को समझने में सुविधा होती है. उनकी कार्यकुशलता बढ़ती है. इस अवसर पर वरिष्ठ अनुभाग अभियंता आदित्य चंद्रा और मोनोजीत मंडल ने गर्मी के मौसम में रेल पटरियों के रखरखाव तथा सुरक्षित रेल परिचालन के लिये आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी. अंत में विद्यासागर राम ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया.

विज्ञापन
BIKASH JASWAL

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola