बारीडीह में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू
नाला. फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत बारीडीह में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ. इसका शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने किया. इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का
नाला. फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत बारीडीह में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ. इसका शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने किया. इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. विस अध्यक्ष ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है. आगे चलकर राज्य एवं देश के लिए खेलने का मौका मिलता है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाया है, जिसका लाभ ग्रामीण युवाओं को मिल रहा है. उन्होंने सभी खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपील की. मौके पर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो, सचिव उकील सोरेन समेत खेलप्रेमी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए





