Samastipur: उद्यमी घर-घर पहुंचाएंगे मतदान संदेश, करेंगे जागरूक

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदाताओं को जिला प्रशासन के द्वारा जागरूक किया जा रहा है.

विज्ञापन

समस्तीपुर . बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदाताओं को जिला प्रशासन के द्वारा जागरूक किया जा रहा है. गुरुवार को जिला उद्योग केंद्र सभागार में स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी रजनीश कुमार राय की अध्यक्षता में बिहार लघु उद्यमी योजना के चयनित लाभार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान स्वीप कार्यक्रम के तहत विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र विवेक कुमार शर्मा कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर मतदाता की एक-एक वोट लोकतंत्र को मजबूत करता है. समाज में उद्यमियों की अपनी विशेष पहचान और प्रभाव होता है, इसलिए वे दूसरों को प्रेरित कर मतदाता जागरूकता की दिशा में अहम भूमिका निभा सकते हैं. मौके पर सभी उद्यमियों ने शिक्षक सुभीत कुमार सिंह के नेतृत्व में शपथ ली कि वे स्वयं मतदान करेंगे और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के समाज को भी मतदान के लिए जागरूक करेंगे. कार्यक्रम में प्रशिक्षणरत लाभार्थियों ने भी मतदाता जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और कहा कि वे अपने गांव और मोहल्लों में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola