वियतनाम के राष्ट्रपति ने महाबोधि मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना

Published by :DHARMENDRA KUMAR
Published at :05 May 2026 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
वियतनाम के राष्ट्रपति ने महाबोधि मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना

गया जी. वियतनाम के राष्ट्रपति टू लेम विशेष विमान से गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचे, जहां पूर्व से मौजूद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्यपाल व स्पीकर डॉ प्रेम कुमार ने उनका

विज्ञापन

गया जी. वियतनाम के राष्ट्रपति टू लेम विशेष विमान से गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचे, जहां पूर्व से मौजूद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्यपाल व स्पीकर डॉ प्रेम कुमार ने उनका स्वागत किया. इस दौरान प्रशासनिक विभाग के कई अधिकारी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेतागण भी मौजूद थे. इसके बाद वियतनाम के राष्ट्रपति सड़क मार्ग से बोधगया के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में विशेष रूप से पूजा-अर्चना की. साथ ही पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे ध्यान लगाया. इसके बाद वे वियतनामी मठ के लिए भी रवाना हुए. देर संध्या वे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. इसे लेकर बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. साथ ही कई सड़क मार्ग को डाइवर्ट भी किया गया है. वहीं, मौके पर मौजूद बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि वियतनाम के राष्ट्रपति एक दिवसीय दौरे पर बोधगया आये हैं. जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित हमलोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया है. बोधगया के विभिन्न स्थलों का वे भ्रमण करेंगे. इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे. वहीं, पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि यह बंगाल के जनता की जीत है. जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में विश्वास जताया है. आने वाले समय में वहां डबल इंजन की सरकार बनेगी और पश्चिम बंगाल का व्यापक विकास होगा. प्रधानमंत्री का सपना विकसित देश और विकसित राज्य का है और आने वाले समय में इसका फलाफल बंगाल में देखने को मिलेगा. वियतनाम के राष्ट्रपति ने महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वियतनाम बौद्ध मॉनेस्ट्री जाएंगे और यहां से पूजा अर्चना कर वापस गया एयरपोर्ट के रास्ते दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे. उनके आगमन पर सुरक्षा सख्त रही. बौद्ध भिक्षुओं ने खादा भेंट कर उनका स्वागत किया. मंदिर के गर्भगृह में उन्होंने पूजा अर्चना की. गया से संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

विज्ञापन
DHARMENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By DHARMENDRA KUMAR

DHARMENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola