मुखिया पति की मौत पर ग्रामीणों ने जाम की सड़क

थाना क्षेत्र के बाबू हाता महावीरी मेला में शेखपुरा अखाड़ा में शामिल रसूलपुर की मुखिया के पति संजय कुमार की हमले में मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह बड़हरिया -गोपालगंज मेन रोड में शेखपुरा में सड़क जाम कर दिया. मुखिया पति की मौत से नाराज लोग बुधवार की सुबह करीब सात से साढे नौ बजे तक सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
प्रतिनिधि, बड़हरिया. थाना क्षेत्र के बाबू हाता महावीरी मेला में शेखपुरा अखाड़ा में शामिल रसूलपुर की मुखिया के पति संजय कुमार की हमले में मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह बड़हरिया -गोपालगंज मेन रोड में शेखपुरा में सड़क जाम कर दिया. मुखिया पति की मौत से नाराज लोग बुधवार की सुबह करीब सात से साढे नौ बजे तक सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सड़क जाम की खबर पाकर दल-बल के साथ एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने जामस्थल पर पहुंचकर आक्रोशित भीड़ को शांत कराया और उनकी मांगों को मानने का आश्वासन देकर जाम हटवाया. तब जाकर आवागमन बहाल हो सका. मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अजय भास्कर चौहान व लोजपा (रा) के जिलाध्यक्ष महादेव पासवान सहित अन्य नेता जमीन पर बैठ गये और मुखिया के कातिलों की अविलंब गिरफ्तार करने व मुखिया के परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग करने लगे. आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि पहले से ही पुलिस से मुखिया बेबी देवी के पति संजय कुमार की हत्या होने की आशंका व्यक्त की गई थी. लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया और मुखिया पति की हमलावरों ने जान ले ली. लोगों ने हमलावरों की गिरफ्तारी व मुखिया के परिजनों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग पर अड़े रहे. ग्रामीण व परिजन थानाध्यक्ष के स्थानांतरण की मांग भी कर रहे थे. पिछले साल मुखिया के भाई की सड़क हादसे में हुई थी मौत मुखिया बेबी देवी के भाई परशुराम पासवान की मौत थाना क्षेत्र के बड़हरिया-सीवान मेन रोड के सहबाचक तिमुहानी पर सड़क दुर्घटना में 23 दिसंबर,2024 की रात साढ़े आठ बजे हो गयी थी. मुखिया पति संजय कुमार के साले परशुराम पासवान अपनी बाइक से सीवान से अपने घर जा रहा था कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया था और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी थी. लेकिन मुखिया और उसके परिजन इसे साजिश के तहत हत्या कर देने का मामला मानते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




