224.25 लीटर शराब के साथ वाहन जब्त

पुलिस को चकमा देकर तस्कर फरार
परवाहा. रानीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विदेशी जब्त की. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गुरुवार के अहले डाक बंगला चौक पर वाहन तलाशी शुरू की. जहां पुलिस बल को देखकर एक वाहन चालक तेज गति से वाहन को लेकर भागने लगा. भाग रहे वाहन का डाक बंगला से पुलिस ने पीछा किया. पुलिस द्वारा पीछा करने के क्रम में शराब लदी वाहन के चालक पुलिस बल को देखकर गाड़ी को तेज गति से लेकर भागते हुए मुख्य मार्ग को छोड़कर कच्ची सड़क पर मक्का खेत के किनारे गाड़ी को छोड़कर भागने में सफल रहा. जब पुलिस ने चार पहिया वाहन संख्या डब्लूबी 06 एच 1835 का जब तलाशी ली. तलाशी में चार पहिया वाहन से कुल 224.25 लीटर विदेशी शराब बरामद की. छापेमारी में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पुअनि अजय पासवान, सुरेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, प्रिया कुमारी, चन्दन कुमार, गौरीशंकर यादव सहित पुलिस बल शामिल थे. इधर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










