उपचुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी

Edited by AWADHESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

कोचाधामन. पंचायत उप चुनाव को लेकर क्षेत्र में सरगर्मी तेज हो गई है. नाम वापसी के बाद उम्मीदवार वोटरों से संपर्क साधने लगे हैं. प्रखंड सहायक निर्वाची पदाधिकारी जफर इकबाल

विज्ञापन

कोचाधामन. पंचायत उप चुनाव को लेकर क्षेत्र में सरगर्मी तेज हो गई है. नाम वापसी के बाद उम्मीदवार वोटरों से संपर्क साधने लगे हैं. प्रखंड सहायक निर्वाची पदाधिकारी जफर इकबाल ने बताया कि पुरन्दाहा पंचायत से मुखिया पद के लिए सात उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था. इसमें से दो उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया है. अब वहां से पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. पुरन्दाहा पंचायत के वार्ड संख्या 11 में ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद के लिए एक उम्मीदवार ही नामांकन पर्चा दाखिल किया था. इसलिए उसे निर्विरोध किया गया है. जबकि कूट्टी पंचायत के वार्ड संख्या सात और बड़ीजान पोठीमारी जागीर पंचायत के वार्ड संख्या सात में ग्राम कचहरी के पंच सदस्य पद के लिए भी एक-एक उम्मीदवार नामांकन पर्चा दाखिल किया था. वहां से भी दोनों उम्मीदवार को निर्विरोध किया गया है.जबकि बलिया पंचायत के वार्ड संख्या छह में दो उम्मीदवार,मजकूरी पंचायत के वार्ड संख्या आठ में दो उम्मीदवार,मजगामा पंचायत के वार्ड संख्या 14 में दो उम्मीदवार,कठामठा पंचायत के वार्ड संख्या आठ में तीन उम्मीदवार और बड़ीजान पोठीमारी जागीर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में वार्ड सदस्य पद के लिए दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. उन्होंने बताया कि सभी जगहों पर आगामी नौ जुलाई को ईवीएम के माध्यम से मतदान होगा. और 11 जुलाई को प्रखंड कार्यालय में मतों की गणना की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola